लाइव न्यूज़ :

आयुष उत्पादों के लिए मानक तैयार करने पर काम कर रही है

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च सरकार, आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी) उत्पादों के लिए मानक तय रही है ताकि इस क्षेत्र की वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करके भारत से इनका निर्यात बढ़ाया जा सके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि वैश्वीकरण और चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों के बढ़ते उपयोग के साथ, आयुष प्रणालियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों को तय करने की आवश्यकता अनिवार्य हो गई है।

अधिकारी ने कहा, "आयुष (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और सोवा-रिग्पा, और होम्योपैथी) के मानकों का विकास तथा उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने से इनका अंतराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार बढ़ाने में सहायता मिलेगी।"

अधिकारी ने कहा कि आयुर्वेदिक शब्दावली और औषधीय निर्माण की शब्दावली पर चार भारतीय मानक पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं और अश्वगंधा और गिलोय सहित विभिन्न जड़ी बूटियों के लिए इसी तरह की प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारी ने कहा, "योग चटाई- के भारतीय मानक तैयार करने का काम चल रहा है। इसके अलावा, कई अन्य भारतीय मानकों के निर्माण पर काम चल रहा है।"

इसके अलावा, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) आयुष / पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के लिए एक समर्पित तकनीकी समिति के निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) के साथ चर्चा कर रहा है।

बीआईएस ने आईएसओ में समिति के निर्माण सहित आईएसओ में भारत के प्रस्तावों का समर्थन करने के लिए मित्र देशों को तैयार करने का भी आयुष मंत्रालय से अनुरोध किया है।

भारत से आयुष उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना के लिए वाणिज्य और आयुष मंत्रालय पहले ही एक साथ काम करने का निर्णय ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें