लाइव न्यूज़ :

8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में 5.5 प्रतिशत रही, 11 महीने में सर्वाधिक

By भाषा | Updated: March 31, 2020 18:47 IST

कोयला, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली में क्रमश: 10.3 प्रतिशत, 7.4 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और इस्पात क्षेत्र में उत्पादन गिरावट दर्ज की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देउर्वरक और सीमेंट उत्पादन में क्रमश: 2.9 प्रतिशत और 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।पिछले साल फरवरी महीने में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

नई दिल्ली: देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी मे 5.5 प्रतिशत रही जो 11 महीने का उच्चतम स्तर है। मुख्य रूप से कोयला, रिफाइनरी उत्पादों और बिजली के उत्पादन बढ़ने से बुनियादी उद्योग में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी।

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार आठ बुनियादी उद्योगों...कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली...में पिछले साल फरवरी महीने में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

इससे पहले मार्च 2019 में आठों उद्योग की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रिकार्ड की गयी थी। इस साल जनवरी में इसमें 1.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।

कोयला, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली में क्रमश: 10.3 प्रतिशत, 7.4 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और इस्पात क्षेत्र में उत्पादन गिरावट दर्ज की गयी।

उर्वरक और सीमेंट उत्पादन में क्रमश: 2.9 प्रतिशत और 8.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। अप्रैल- फरवरी 2019-20 के दौरान आठ बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर घटकर एक प्रतिशत पर आ गयी जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 4.2 प्रतिशत थी।

टॅग्स :बिज़नेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित