लाइव न्यूज़ :

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में पिछले 7 वर्ष में 70 अरब डॉलर का निवेश: सिंह

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली 25 जून ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि देश में पिछले सात वर्ष के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 70 अरब डॉलर (करीब 5.2 लाख करोड़ रुपये) का निवेश हुआ है।

यह आंकड़ा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण है।

सिंह ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा ‘नागरिक केंद्रित ऊर्जा पारेषण बढ़ाने’ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को यह बात कही। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन (पीएमआई) और ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) के सहयोग से आयोजित किया गया।

सिंह ने कहा, ‘‘पिछले सात वर्ष के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में देश को करीब 70 अरब डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए उदार विदेशी निवेश नीति है और इस क्षेत्र में स्वत: मंजूरी मार्ग से 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है।’’

उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमारा ध्यान अनुबंधों को सही तरीके से बनाए रखने और निवेश की सुरक्षा पर लगातार बना है।

सिंह ने सभी मंत्रालयों में घरेलू और विदेशी निवेशकों की मदद के लिये उन्हें जरूरी समर्थन उपलब्ध कराने के लिये समर्पित परियोजना विकास प्रकोष्ठ (पीडीसी) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रकोष्ठ (एफडीआई प्रकोष्ठ) स्थापित करने के बारे में भी कहा।

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 महामारी के कारण निवेशकों की समक्ष उठी चिंताओं को दूर करने के लिये पर्याप्त उपाय और सुरक्षा कदम उठाये गये हैं। उन्होंने इस अवसर पर भारत के ऊर्जा क्षेत्र में आ रहे बदलावों और नई पहलों को बताने वाली ‘दि इंडिया स्टोरी’ पुस्तिका को भी जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?