लाइव न्यूज़ :

Corona Impact: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 59260 करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: September 20, 2020 13:28 IST

कोरोना महामारी का असर बिजनेस पर देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,320.54 करोड़ रुपये घटकर 4,93,007.39 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,611.6 करोड़ रुपये घटकर 5,81,900.65 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 10,205.11 करोड़ रुपये घटकर 2,53,002.13 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 9,027.32 करोड़ रुपये घटकर 15,58,987.77 करोड़ रुपये रह गई।एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,144.93 करोड़ रुपये घटकर 3,09,076.75 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 59,259.58 करोड़ रुपये की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक घटा। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी नीचे आया।

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,320.54 करोड़ रुपये घटकर 4,93,007.39 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 11,611.6 करोड़ रुपये घटकर 5,81,900.65 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 10,205.11 करोड़ रुपये घटकर 2,53,002.13 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 9,027.32 करोड़ रुपये घटकर 15,58,987.77 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,144.93 करोड़ रुपये घटकर 3,09,076.75 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का मूल्यांकन 5,783.23 करोड़ रुपये घटकर 2,20,500.76 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 166.85 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,55,082.88 करोड़ रुपये रह गया।

वहीं दूसरी ओर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 28,912.12 करोड़ रुपये बढ़कर 9,19,615.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद नौ लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली दूसरी कंपनी बन गई। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 24,342.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,27,025.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,755.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,70,977.53 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 8.73 अंक या 0.02 प्रतिशत नीचे आया। 

टॅग्स :शेयर बाजारइंडियासेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत