लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी, चौकसी, माल्या के बाद अब ये गुजराती कारोबारी 5 हजार करोड़ लेकर सपरिवार भागा विदेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 24, 2018 15:15 IST

नितिन संदेसरा के देश छोड़कर नाइजीरिया भागने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गुजरात की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक का मालिक नितिन जयंतीलाल संदेसरा  अपने परिवार के साथ फरार हो है। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर:  नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या का मामला अभी तक थमा नहीं है और इसी लिस्ट में अब एक और गुजरात के कारोबारी का नाम जुड़ गया है। दरअसल नितिन संदेसरा के देश छोड़कर नाइजीरिया भागने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  गुजरात की कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक का मालिक नितिन जयंतीलाल संदेसरा  अपने परिवार के साथ फरार हो है। संदेसरा भारत में 5,383 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले का आरोपी है। वहीं,  जांच एजेंसियों को 15 अगस्त को यूएई में संदेसरा को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली थी।

लेकिन, अब पता चला है कि वह किसी दूसरे देश भाग गया। वहीं, ईडी और सीबीआई से शीर्ष सूत्रों के मुताबिक वह नाइजीरिया भाग गए हैं।कहा गया था कि बहुत पहले ही वह परिवार के साथ नाइजीरिया भाग गया था। सीबीआई के मुताबिक स्टर्लिंग बायोटेक में मनी लॉन्डरिंग और इनसाइडर ट्रेडिंग चल रही थी। संदेसरा फैमिली ने अनूप गर्ग को कोरियर के जरिए कई बार पैसे भेजे।

विजय माल्‍या भी है देश से बाहर

वहीं, भगोड़े विजय माल्‍या को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। साल 2017 में माल्या करीब 1.78 करोड़ पाउंड (करीब 170 करोड़ रुपये) की मोटी रकम एक स्विस बैंक में ट्रांसफर करने में सफल हुआ था। खबर के अनुसार स्विस बैंक के द्वारा 170 करोड़ रुपए विजय माल्‍या ने  ट्रांसफर किए थे, इस पर ब्रिटेन की वित्‍तीय खुफिया इकाई ने 28 जून 2017 को इसकी जानकारी सीबीआई और ईडी को दी थी। ब्रिटेश सरकार की तरफ सकारात्मक रूख होने के कारण भारतीय बैंकों द्वारा कार्रवाई में प्रक्रियागत देरी की वजह से उसे रोका नहीं जा सका था। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?