लाइव न्यूज़ :

नए साल पर 4000 कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, गोल्डमैन सैक्स कर सकती है 8 फीसदी के कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: December 30, 2022 12:13 IST

मीडिया रिपोर्ट की अगर माने तो कंपनी बोनस पूल में भी 40 प्रतिशत तक की कटौती को लेकर विचार कर रहा है। ऐसे में इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी ऐसा वैश्विक अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने मुनाफे में सुधार करने को लेकर यह कमद उठाने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल पर गोल्डमैन सैक्स कर्मचारियों को बड़ा झटका दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट की अगर माने तो कंपनी चार हजार कर्मचारियों को काम से निकाल सकता है। खबर के अनुसार, यह छंटनी अगले साल जनवरी में होने वाली है।

लंदन: मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स अगले महीने के शुरुआत से नौकरियों में कटौती करने जा रही है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अमेरिकी निवेश बैंक वैश्विक अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने मुनाफे में सुधार लाना चाहती है। 

मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि कंपनी लगभग 8 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यही नहीं कंपनी बोनस पूल में भी कटौती की विचार कर रही है। 

क्या है पूरा दावा

मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी अगले साल के पहले महीने के शुरुआत से ही छंटनी करने जा रही है। ऐसे में दावे के अनुसार, कंपनी 49 हजार कर्मचारियों में से 8 फीसदी कर्मचारियों को यानी करीब चार हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। 

द गार्जियन की अगर माने तो कंपनी बोनस पूल में भी 40 प्रतिशत तक की कटौती पर विचार कर रही है। ऐसे में इस छंटनी पर गोल्डमैन सैक्स के मुख्य कार्यकारी डेविड सोलोमन ने भी संकेत दिए थे और कहा था कि जनवरी की पहली छमाही में कर्मचारियों की संख्या में कमी आएगी। 

2021 में तेजी के बाद अब कंपनियों पर बढ़ा है दबाव

आपको बता दें कि कोरोनो वायरस महामारी और लॉकडाउन के बाद 2021 में निवेश बैंकों में काफी तेजी आई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय कंपनियों के विलय और अधिग्रहण की एक बड़ी लहर शुरू हुई थी। बाजार को देखते हुए गोल्डमैन सैक्स और अन्य निवेश बैंकों ने अपना विस्तार किया था और व्यापार बढ़ाया था। लेकिन बढ़ती ब्याज दरों के कारण 2022 में कई सौदें नहीं हो पाई थी इससे कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :Goldman Sachsबिजनेसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स