लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत 27 लाख आवेदन मिले

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ल, 18 नवंबर आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ठेले, खोमचे वालों के लिये 10,000 रुपये तक के कर्ज वाली विशेष लघु ऋण योजना के तहत 27.33 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार ठेले, खोमचे वालों के लिये शुरू की गयी गयी प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना (प्रधानमंत्री स्‍ट्रीट वेंडर्स आत्‍मनिर्भर निधि) के अंतर्गत कुल 27,33,497 आवेदनों में से 14.34 लाख आवेदनों को अबतक मंजूरी दी गयी है। इसमें से 7.88 लाख कर्ज अबतक वितरित किये गये हैं।

जो ठेले, खोमचे वाले, पटरी पर दुकान लगाने वाले (वेंडर) कोरोनावायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के कारण अपना कामकाज छोड़कर घरों को लौट गये थे, वे लौटने पर इस योजना के तहत कर्ज लेने के लिये पात्र हैं।

इस योजना के तहत ऋण लेने को सुगम बनाया गया है। किसी भी सामान्‍य सेवा केन्‍द्र या नगर पालिका कार्यालय से आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड किये जा सकते हैं। या फिर बैंक से यह फार्म लिया जा सकता है।

आवास एवं शहरी कार्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘पीएम स्व निधि योजना आगे बढ़ रही है। इसके तहत 27 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त किये गये...14 लाख से अधिक आवेदनों को अबतक मंजूरी दी गयी है। इसमें से करीब 8 लाख कर्ज अबतक वितरित किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर