लाइव न्यूज़ :

2022ः वरिष्ठ कार्यकारियों के वेतन में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना, पांच साल का सबसे ऊंचा स्तर, सर्वे में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 15:54 IST

भारत में एऑन के 11वें वार्षिक कार्यकारी पारितोषिक सर्वे में 20 उद्योगों की 475 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे वरिष्ठ कार्यकारियों को इस साल अच्छी वेतनवृद्धि मिलने की उम्मीद है।2021 में शीर्ष कार्यकारियों के वेतन में 8.9 प्रतिशत की वेतनवृद्धि का अनुमान लगाया गया है।2021 में वेतनवृद्धि 7.9 प्रतिशत रही थी।

नई दिल्लीः  भारत में इस साल वरिष्ठ कार्यकारियों के वेतन में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है, जो पांच साल का सबसे ऊंचा स्तर होगा। वैश्विक व्यावसायिक सेवा कंपनी एऑन पीएलसी के सर्वे के अनुसार, कोविड-19 महामारी के बाद कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है।

इसके चलते वरिष्ठ कार्यकारियों को इस साल अच्छी वेतनवृद्धि मिलने की उम्मीद है। भारत में एऑन के 11वें वार्षिक कार्यकारी पारितोषिक सर्वे में 20 उद्योगों की 475 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। सर्वे में कहा गया कि अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और सकारात्मक कारोबारी धारणा से 2021 में शीर्ष कार्यकारियों के वेतन में 8.9 प्रतिशत की वेतनवृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

2021 में वेतनवृद्धि 7.9 प्रतिशत रही थी। सर्वे के अनुसार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और (सीएक्सओ) की भूमिकाओं में ऊंचा जोखिम भुगतान मिलना शुरू हो गया है। ऊंचे जोखिम भुगतान से तात्पर्य वैरिएबल-पे और दीर्घावधि के प्रोत्साहन हैं, जो कुल वेतन का हिस्सा होते हैं।

सीईओ के मामले में यह करीब 60 प्रतिशत बैठता है, जबकि सी-स्तर के कार्यकारियों मसलन मुख्य परिचालन अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी और बिक्री प्रमुख तथा मुख्य मानव संसाधन अधिकारी के मामले में यह करीब 50 प्रतिशत रहता है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो