लाइव न्यूज़ :

16th Finance Commission 2024: नवगठित 16वें वित्त आयोग में 4 सदस्यों की नियुक्ति, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता वाले समूह में ये लोग शामिल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 13:46 IST

16th Finance Commission 2024: सेवानिवृत्त नौकरशाह एनी जॉर्ज मैथ्यू और अर्थ ग्लोबल के कार्यकारी निदेशक निरंजन राजाध्यक्ष को 16वें वित्त आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। सौम्या कांति घोष अंशकालिक सदस्य होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख या 31 अक्टूबर 2025 (जो भी पहले हो) तक पद पर बने रहेंगे।आयोग 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप देगा।रिपोर्ट एक अप्रैल 2026 से लेकर पांच साल की अवधि के लिए होगी।

16th Finance Commission 2024: सरकार ने पूर्व व्यय सचिव अजय नारायण झा और एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष सहित दो अन्य सदस्यों को नवगठित 16वें वित्त आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता वाले आयोग में चार सदस्य होंगे। इनकी सहायता सचिव ऋत्विक रंजनम पांडे, दो संयुक्त सचिव और एक आर्थिक सलाहकार करेंगे। झा पिछले 15वें वित्त आयोग में भी सदस्य थे। उनके अलावा सेवानिवृत्त नौकरशाह एनी जॉर्ज मैथ्यू और अर्थ ग्लोबल के कार्यकारी निदेशक निरंजन राजाध्यक्ष को 16वें वित्त आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। सौम्या कांति घोष अंशकालिक सदस्य होंगे।

अधिसूचना में कहा गया, ‘‘ आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्य क्रमशः कार्यभार संभालने की तारीख से लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख या 31 अक्टूबर 2025 (जो भी पहले हो) तक पद पर बने रहेंगे।’’ सरकार ने 31 दिसंबर 2023 को पनगढ़िया की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया था। आयोग 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप देगा।

रिपोर्ट एक अप्रैल 2026 से लेकर पांच साल की अवधि के लिए होगी। केंद्र तथा राज्यों के बीच कर हस्तांतरण और राजस्व वृद्धि के उपायों का सुझाव देने के अलावा आयोग आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गठित धन के संदर्भ में आपदा प्रबंधन पहल के वित्तपोषण की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करेगा। वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है जो केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर सुझाव देता है। 

टॅग्स :भारत सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम