लाइव न्यूज़ :

डिजिटल भुगतान, फिन-टेक को बढावा देने के लिये 1500 करोड़ की योजना का प्रस्ताव रखा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्र सरकार ने देश में डिजिटिल लेन देन को बढावा देने के लिये सोमवार को 1500 करोड़ रूपये की योजना का प्रस्ताव किया। उद्योग जगत का मानना है कि इससे छोटे शहरों में ई भुगतान को बढावा मिलने के साथ फिनटेक फर्मों को नयी पहल करने की प्रेरणा मिलेगी ।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि पिछले कुछ समय में डिजिटल भुगतान में कई गुना वृद्धि हुई है ।

उन्होंने 2021- 22 का बजट पेश करते हुए कहा,‘‘ डिजिटल लेन . देन को और बढावा देने के लिये मैं 1500 करोड़ रूपये की योजना का प्रस्ताव रखती हूं जिससे डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिये वित्तीय प्रोत्साहन दिया जायेगा ।’’

इस पहल का स्वागत करते हुए भारतीय भुगतान परिषद के अध्यक्ष और इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड के निदेशक विश्वास पटेल ने कहा कि इससे डिजिटल भुगतान को बढावा मिलेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि इसका उपयोग सेवा प्रदाताओं को वर्ष 2020 में रूपे डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए लेनदेन के निशुल्क प्रसंस्करण से हुए नुकसान की भरपाई और रिजर्व बैंक द्वारा बनाये गए भुगतान अवसंरचना विकास कोष (पीआईडीएफ) 500 करोड़ रूपये के कोष को बढ़ाने में किया जाएगा । ’’

उद्योग जगत का कहता रहा हे कि 2019 के बजट में ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट्र’ (एमडीआर) शून्य होने से वित्तीय तकनीक ढांचे पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है ।

एमडीआर वह दर है जो बैंक डेबिट और क्रेडिट कोर्ड सेवा प्रदान करने के लिये दुकानदार या व्यवसायी पर लगाता है ।

रेजरपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक हर्षिल माथुर ने कहा कि 2020 में डिजिटल भुगतान में 80 प्रतिशत बढोतरी हुई है , खासकर दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में । उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे भुनाने के लिये ई भुगतान को बढावा देने पर ध्यान केंद्रित किया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि ये कोष जीरो एमडीआर नीति के विकल्प के विकास और क्षेत्रीय भाषाओं में डिजिटल भुगतान की दिशा में प्रयासों पर खर्च किये जायेंगे ।इससे व्यवस्था में विश्वास बनेगा और डिजिटल भुगतान से हिचकितचाने वाले उद्यमी भी इसे अपनाने के लिये आगे आ सकेंगे ।’’

शरदुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी की साझेदार शिल्पा मांकड अहलुवालिया ने कहा कि इससे नकद की बजाय डिजिटल भुगतान की स्वीकार्यता का दायरा बढाने में मदद मिलेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ निवेश का फोकस दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में इंटरनेट का बुनियादी ढांचा , वित्तीय और डिजिटल साक्षरता पहल होनी चाहिये ।’’

डेलोइट इंडिया के साझेदार विजय मणि ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से डिजिटल भुगतान का दायरा बढाने में मदद मिलेगी । उन्होंने कहा ,‘‘ डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिये 1500 करोड़ रूपये का प्रावधान स्वागत योग्य कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित