लाइव न्यूज़ :

दिल्ली परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 15 साल पुराने डीजल के वाहन घरों से होंगे जब्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2018 09:21 IST

15 Years Old Diesel Vehicle Scrapped by Delhi Transport: परिवहन विभाग ने कुछ समय पहले ही 15 साल पुरानी दो लाख से ज्यादा डीजल गाड़ियों को डी-रजिस्टर्ड किया है। जिसके बाद ही वाहन मालिकों के पता समेत सारी लिस्ट जारी तैयारी कर ली गई है।

Open in App

दिल्ली परिवहन विभाग ने एक अभियान सोमवार को शुरू किया है। खबर के अनुसार दिल्ली परिवहन अब खुद घरों में जाकर उन गाड़ियों को जब्त करेगा जिनसे प्रदूषण बढ़ रहा है। यानि की जिनके पास भी डीजल की कारें हैं उनको विभाग घरों में जाकर जब्त करेगा। 

आजतक की खबर के अनुसार जिनकी कार को जब्त करा जाएगा उन लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। वहीं, परिवहन विभाग एमसीडी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद से सभी 15 साल से पुराने डीजल के वाहनों को जब्त करेगा।

 परिवहन विभाग ने कुछ समय पहले ही 15 साल पुरानी दो लाख से ज्यादा डीजल गाड़ियों को डी-रजिस्टर्ड किया है। जिसके बाद ही वाहन मालिकों के पता समेत सारी लिस्ट जारी तैयारी कर ली गई है।  खबर के अनुसार इस संबंध में परिवहन विभाग ने ज्वाइंट एक्शन के लिए एमसीडी को भी पत्र लिख दिया है। 

इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले बड़ी और प्रसिद्ध कॉलोनियों से की जाएगी। बड़ी कॉलोनियों के बाद  परिवहन विभाग, एमसीडी और दिल्ली ट्रैफ‍िक पुसिल कॉलोनियों के आसपास फुटपाथ का मुआयना भी करेंगी और  फुटपाथ के साथ रोड की चेक‍िंग भी की जाएगी।

 इस दौरान जो भी वाहन 15 साल के पुराने डीजल के मिलेंगे उनको जब्त कर लिया जाएगा। इस अभियान के तहत जब्त की जाने वाली गाड़‍ियों को वापस नहीं लौटाया जाएगा। गौरबतल है कि दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर नियंत्रण पाने की खातिर इस अभ‍ियान को चलाया जा रहा है।

टॅग्स :डीजलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल