लाइव न्यूज़ :

शिलांग में 11 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाए जायेंगे

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:15 IST

Open in App

शिलांग, नौ सितंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिलांग में बिजली से चलने वाले एलेक्ट्रिव वाहनों (ईवी) के लिए 11 चार्जिंग स्टेशन लगाए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और उनका विनिर्माण करने की फेम II योजना के तहत ये चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत ईवी वाहनों की तरफ बढ़ने के लिए तैयार है और मुख्यमंत्री संगमा कोनराड के नेतृत्व में मेघालय अपना पहला ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शिलांग में कुल 11 ईवी (पांच सार्वजनिक और छह सरकारी परिसरों) फेम-II योजना के तहत विकसित किये जायेंगे।’’

वहीं, पिछले हफ्ते पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने घोषणा की कि वे शिलांग के लापलांग में अपने कार्यालय परिसर में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेंगे।

भारी उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार प्रत्येक स्टेशन में 15 किलोवॉट डीसी-001 चार्जर और एक 100 किलोवाट डुअल चार्ज गन होगी। इसके साथ ही राज्य की राजधानी में 66 चार्जिंग पॉइंट बना रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में चार चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। ये चार्जिंग स्टेशन पावरग्रिड कॉम्प्लेक्स, डेमथ्रिंग में एमटीसी वेयरहाउस, खिंडैलाड में एमटीसी पार्किंग लॉट और पोलो पार्किंग लॉट में लगाए जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई