लाइव न्यूज़ :

जोमैटो के आईपीओ के लिए 10.7 गुना ज्यादा आवेदन मिले

By भाषा | Updated: July 16, 2021 14:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई जोमैटो के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पेशकश के तीसरे और आखिरी दिन 10.7 गुना ज्यादा आवेदन मिले।

शेयर बाजार के आंकड़े के मुताबिक इस पेशकश के तहत शामिल 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले 770.07 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले।

खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के मुकाबले 6.09 गुना ज्यादा आवेदन दिए। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए आरक्षित 12.95 करोड़ शेयरों के मुकाबले दोपहर एक बजे तक 78.87 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिया जा चुका था।

गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने आरक्षित हिस्से के 19.42 करोड़ शेयरों की तुलना में 109.82 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिए, जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने अपने लिए आरक्षित 38.8 करोड़ शेयरों के लिए 15 ज्यादा आवेदन दिए।

कर्मचारियों के लिए अलग रखे गए हिस्से के लिए 42 प्रतिशत ज्यादा आवेदन मिले।

इसे इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा रहा है। आईपीओ आवेदन देने के लिए बुधवार से खुला है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

जोमैटो पहले ही 13 जुलाई को 186 एंकर निवेशकों से 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। आईपीओ का आकार पहले के 9,375 करोड़ रुपये से घटकर 5,178.49 करोड़ रुपये रह गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर