लाइव न्यूज़ :

‘आगामी बजट में कृषि रसायनों पर 10 प्रतिशत समान बुनियादी सीमा शुल्क बनाए रखा जाए’

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर कृषि रसायन उद्योग निकाय - क्रॉपलाइफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को आगामी बजट में कृषि रसायनों - ‘टेक्निकल’ और ‘फॉर्मूलेशन’ दोनों के लिए 10 प्रतिशत का एक समान बुनियादी सीमा शुल्क बनाए रखना चाहिए। साथ ही उनपर जीएसटी को कम करते हुए इसे 12 प्रतिशत करना चाहिए।

क्रॉपलाइफ इंडिया ने एक बयान के जरिये, कृषि रसायन कंपनियों द्वारा अनुसंधान और विकास खर्च पर 200 प्रतिशत भारंश कटौती की भी मांग की।

क्रॉपलाइफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए सेन ने कहा आयात निर्यात के संदर्भ में दोहरी नीति नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से इस क्षेत्र की वास्तविक क्षमता संभावनाओं को हासिल करने के लिए विज्ञान आधारित, प्रगतिशील और अनुमानयोग्य नियामक व्यवस्था लागू करने का आग्रह करते हैं।’’

उद्योग संगठन ने सुझाव दिया, ‘‘टेक्निकल कच्चे माल और फॉर्मूलेशन (तैयार उत्पाद) दोनों के लिए 10 प्रतिशत की एक समान बुनियादी सीमा शुल्क होना चाहिये।’’

उसने कहा गया है कि बुनियादी सीमा शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने से अंतिम मूल्य निर्धारण पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा और भारत में छोटे किसान समुदाय के सामर्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उसने कहा है, ‘‘भारत में छोटे किसानों के लिए अधिकांश लागत वस्तुओं पर शून्य शुल्क है, उदाहरण के लिए बीज आदि। इसलिए, सीमा शुल्क में वृद्धि छोटे जोत वाले किसानों को प्रभावित करेगी और उनके लिए ऐसी कठिन स्थिति में टिकना मुश्किल होगा।’’

क्रॉपलाइफ इंडिया ने यह भी उल्लेख किया कि यदि फॉर्मूलेशन के आयात पर कोई प्रतिबंध लगाया जाता है, तो देश, भारतीय किसानों के हित के लिए सुरक्षित और नए फॉर्मूलेशन से वंचित हो जाएगा।

उद्योग निकाय ने सरकार को कृषि-रसायनों पर जीएसटी दर को मौजूदा 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार