लाइव न्यूज़ :

बाजार में 10 दिन की तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 264 अंक टूटा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:40 IST

Open in App

(पांचवें पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

मुंबई, छह जनवरी शेयर बाजार में पिछले 10 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 264 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और इन्फोसिस की अगुवाई में यह गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 48,616.66 अंक तक चला गया था। लेकिन बाद में तेजी बरकरार नहीं रही और यह 263.72 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,174.06 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.25 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,146.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 14,244.15 अंक की रिकार्ड ऊंचाई तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान आईटीसी को हुआ। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा जिन प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल और एचसीएल टेक शामिल हैं।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में तेजी (रिपीट तेजी) रही, उनमें पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, ओएनजीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव और सुधार का मुख्य कारण जार्जिया (अमेरिका) में दो सीनेट सीटों के लिये हुए चुनाव के परिणाम डेमोक्रेट्स के पक्ष में जाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीनेट में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से अमेरिका में निम्न कर की दर की स्थिति बदल सकती है। इससे बाजार में कुछ हद तक उतार-चढ़ाव आ सकता है।’’

कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा रिकार्ड स्तर पर मुनाफावसूली से भी बाजार नीचे आया।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग में तेजी रही जबकि जापान में निक्की और दक्षिण कोरिया में कोस्पी नुकसान में रहे।

यूरोप में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार