लाइव न्यूज़ :

जोहरा सहगल बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड की वो दादी जो कभी नहीं हुई बूढ़ी- जानें कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 27, 2018 09:24 IST

अपनी आंखो और नटखट अंदाज से हर किसी को दीवाना करने वाली ने जिंदादिली की एक मिसाल की कही जाने वाली जोहरा सहगल का आज जन्मदिन हैं।

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल:  लंबा चेहरा, छोटी-छोटी आंखें, चेहरे पर झुर्रियों के बीच से झांकती एक शैतानी भरी अदा को कौन भला भूल सकता है। अपनी आंखो और नटखट अंदाज से हर किसी को दीवाना करने वाली ने जिंदादिली की एक मिसाल की कही जाने वाली जोहरा सहगल का आज जन्मदिन हैं। जोहरा आखिरी दम तक कहती रहीं कि वो कभी बूढ़ी नहीं हो सकती हैं और ये सच भी था। आज वह बॉलीवुड की दादी वह होतीं, तो उनकी उम्र 106 साल होती।

 साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। जोहरा सहगल ने 'चीनी कम', 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', 'वीर ज़ारा' जैसी हिंदी फ़िल्मों में 'चुलबुली और ज़िंदादिल दादी' बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई उनकी जिंदगी को सलाम करने के लिए एक नजर डालते हैं, उन पन्नों पर जहां से उनके जाने के बाद भी जिंदगी की महक आती है-

जोहरा का परिश्रम

जोहरा सहगल का जन्म उत्तर प्रदेश के सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ था। जोहरा का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज-उल्लाह खान था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना किया। एक साल की उम्र में ग्लूकोमा की वजह से उनकी आंखों को रोशनी लगभग चली गई थी। हालांकि उनका इलाज हुआ और वह ठीक हो गई। परिवारिक जीवन में उन्होंमे बचपन से ही की तरह के परिश्रम को झेला था।

जोहरा की शादी 

जोहरा ने अपने से आठ साल छोटे कमेश्वर जोहरा से की थी। फिर भी दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कीय़जोहरा और उनके पति उदय शंकर के डांस ग्रुप में थे और भारत में इस अकेडमी के बंद होने तक इसमें शामिल रहे। हांलाकि उनके पति का निधन काफी जल्दी हो गया था।

क्रिकेट की थीं शौकीन

फिल्मों में अपनी चुलबुली अदाओं से दीवाना करने वाली जोहरा फिल्में लगभग ना के बराबर देखती थीं, लेकिन क्रिकेट मैच वो बड़े चाव से देखा करती थीं। आँखों की रोशनी कम होने के कारण बेटी किरण क्रिकेट के मैच के दौरान मैच का स्कोर लगातार जोहरा सहगल को बताया करती थीं। हालांकि उनका कोई पसंदीदा खिलाड़ी नहीं था लेकिन वह दीवानों की तरह से क्रिकेट देखना पसंद करती थीं।

पुण्यतिथि: दो साल के लिए पिता ने फिल्में करने की विनोद खन्ना को दी थी इजाजत, पढ़ें अभिनेता से नेता का सफर

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?