लाइव न्यूज़ :

Zero Trailer: आते ही छा गया जीरो का ट्रेलर, 24 घंटे के अंदर बनाए ये रिकॉर्ड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 09:47 IST

Zero Official Trailer: शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर ट्रेंडिंग में टॉप पर चल रहा है और मज़ाह एक दिन में ही 69 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Open in App

मुंबई, 05 नवंबर: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इसने फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक हर प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही घंटों बाद इसे यूट्यूब पर 64 मिलियन (6 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा बार देखा गया है.

इसके अलावा फेसबुक पर यह ट्रेलर 10 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार करने के पास पहंुच गया है. शाहरुख के फेसबुक पेज पर इसे अब तक 91 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, करीब 17 हजार शेयर और 4700 कमेंट्स भी इस ट्रेलर के हिस्से में आ चुके हैं. इस तरह 'जीरो' का ट्रेलर कई रिकॉर्ड कायम कर चुका है. यह यूट्यूब पर पहले 24 घंटों में 41 मिलियन यानी कि 4 करोड़ 10 लाख व्यूव्स हासिल करने वाला किसी भी भारतीय फिल्म का पहला ट्रेलर है. यह फेसबुक पर सबसे तेजी से 1 मिलियन व्यूव्स का आंकड़ा हासिल करने वाला भी पहला भारतीय फिल्मी ट्रेलर है. इसे यूट्यूब पर सबसे तेजी से 10 लाख लाइक्स मिले हैं.

बता दें कि 'जीरो' में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं. उनका नया अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा तिग्मांशु धूलिया, जीशान अयूब और ब्रजेंद्र कालरा जैसे मंझे हुए कलाकारों को भी ट्रेलर में देखा गया है. फिल्म इसी साल क्रि समस के मौके पर रिलीज होने वाली है.

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)शाहरुख़ खानअनुष्का शर्माकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल