जीनत अमान ने फिल्म उद्योग में असमान वेतन का उठाया मुद्दा, 50 साल पहले का शेयर किया फुटेज, कहा- 'हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेस' होने के बावजूद..
By अनिल शर्मा | Published: February 26, 2023 07:27 AM2023-02-26T07:27:28+5:302023-02-26T07:52:15+5:30
जीनत वीडियो क्लिप के साथ लिखे पोस्ट में कहा है कि "अपने समय की 'हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेस' होने के बावजूद मेरी और मेरे अभिनेता की सैलरी में काफी फर्क था। दुख होता है कि आज भी अभिनेत्रियों को अभिनेताओं के बराबर वेतन नहीं मिलता।"
मुंबईः गुजरे जमाने की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह फुटेज 50 साल पहले सूट किया था जब कुर्बानी के सेट पर लैला ओ लैला की रिहर्सल कर रही थी। इस क्लिप के बहाने जीनत ने फिल्म उद्योग में महिला कलाकार और पुरुष कलाकारों के बीच असमान वेतन का मुद्दा उठाया है। जीनत ने कहा है कि उद्योग काफी बदल चुका है लेकिन एक चीज जो नहीं बदला है वह है महिला और पुरुष कलाकारों के वेतन में अंतर।
जीनत वीडियो क्लिप के साथ लिखे पोस्ट में कहा है कि "अपने समय की 'हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेस' होने के बावजूद मेरी और मेरे अभिनेता की सैलरी में काफी फर्क था। दुख होता है कि आज भी अभिनेत्रियों को अभिनेताओं के बराबर वेतन नहीं मिलता।"
अभिनेत्री ने लिखा कि अभिनेत्रियों की दी जाने वालीं भूमिकाएं केवल सजावटी नहीं थीं। फिर भी उनको अभिनेताओं से कम वेतन दिए जाते थे। अभिनेत्रियों ने लगातार काम किया है। जीनत का मानना है कि यह जिम्मेदारी अभिनेताओं, निर्देशकों, निर्माताओं पर है कि अभिनेत्रियों को भी उचित वेतन मिले। और अगर कोई भी आदमी यह करता है तो यह क्रांतिकारी होगा।