लाइव न्यूज़ :

फिल्म कलाकारों को चरस की आपूर्ति करनेवाला यूट्यूबर गिरफ्तार, 50 लाख रुपये की चरस बरामद

By अनिल शर्मा | Updated: September 4, 2021 10:35 IST

जुहू-वर्सोवा लिंक रोड इलाके का रहने वाला दत्ता यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है और वह इस चैनल का निदेशक भी है। अधिकारी ने कहा कि वह बॉलीवुड से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और संदेह है कि वह फिल्म कलाकारों को चरस की आपूर्ति करता है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के निदेशक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया हैउसके पास एक किलोग्राम चरस बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है यूट्यूब चैनल के निदेशक का नाम गौतम दत्ता बताया जा रहा है

मुंबई। पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के निदेशक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया और उसके पास एक किलोग्राम चरस बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गौतम दत्ता (43) को मुंबई अपराध शाखा के मादक द्रव्य निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने उपनगर अंधेरी (पश्चिम) से गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि जुहू-वर्सोवा लिंक रोड इलाके का रहने वाला दत्ता यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है और वह इस चैनल का निदेशक भी है। अधिकारी ने कहा कि वह बॉलीवुड से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और संदेह है कि वह फिल्म कलाकारों को चरस की आपूर्ति करता है। 

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि आरोपी दत्ता म्यूजिक डायरेक्टर का बेटा है। पुलिस ने बताया, एएनसी की बांद्रा यूनिट पश्चिमी उपनगरीय इलाकों गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें अंधेरी पश्चिम में जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित राजश्री बिल्डिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ नजर आया। एएनसी यूनिट के पुलिस अधिकारी ने बताया, युवक अपने साथ एक लाल बैग रखा था। इस बैग में क्या था यह जानने के लिए टीम ने उसे पकड़ा था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?