संघर्ष के दिनों में यामी के पति आदित्य धर ने RJ तक का किया काम, कई फिल्मों में गीत लिखे, फिर 'उरी' बना जीता नेशनल अवॉर्ड
By अनिल शर्मा | Published: June 5, 2021 10:01 AM2021-06-05T10:01:12+5:302021-06-05T10:09:20+5:30
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से डायरेक्शन में कदम रखा। आदित्य ने इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भी लिखा था।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के निर्देशक आदित्य धर एक बार फिर चर्चा में हैं। आदित्य धर और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून को सात फेरे ले लिए। दोनों की ये सीक्रेट शादी उनके फैंस को हैरान कर गई, जब यामी ने सोशल मीडिया पर आदित्य धर से शादी की बात साझा की।
कब लड़े यामी संग आदित्य के नैन
आदित्य धर की फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2019 में आई थी। जिसमें यामी गौतम ने भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम और आदित्य धर इसी फिल्म के समय से ही रिश्ते में थे। हालांकि, दोनों ने कभी इसके बारे में बात नहीं की थी।
मुंबई में आरजे का किया काम
आदित्य धर का दिल्ली और कश्मीर दोनों से नाता रहा है। आदित्य धर कश्मीर से हैं लेकिन पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की है। करीब 20 वे 'Delhi Music Theatre' (DMT) से जुड़े रहे। यह एक म्यूजिकल ग्रुप था। इसके बाद वह साल 2006 में मुंबई आ गए। और यहां उनका संघर्ष शुरू हुआ। शुरुआती दिनों में वह बतौर आरजे काम भी किया। इसके बाद वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया।
कई फिल्मों के गीत और डायलॉग लिखे
संगीत में आदित्य धर की रुचि शुरू से ही रही है। आदित्य ने साल 2010 में आई फिल्म 'आक्रोश' और साल 2912 में आई 'तेज' के डायलॉग लिखे। इसके अलावा फिल्म 'हाल-ए-दिल', 'वन टू थ्री' और 'डैडी कूल' के गाने लिखे।
उरी फिल्म से शुरू हुआ निर्देशक का सफर
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से डायरेक्शन में कदम रखा। आदित्य ने इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। फिल्म की खासे चर्चा हुई। यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड भी जीती।