लाइव न्यूज़ :

लेखक नीरेन भट्ट ने किया खुलासा, कहा- ‘बाला’ की कहानी फिल्म के डायरेक्टर से मिलने से पहले कुछ और ही थी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 18, 2019 17:27 IST

नीरेन भट्ट राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ और फिल्म ‘मेड इन चाइना’ के लेखक हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं।

Open in App

लेखक नीरेन भट्ट ने खुलासा किया है कि फिल्म ‘बाला’ की कहानी निर्देशक अमर कौशिक से मिलने से पहले कुछ और ही थी। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’, और फिल्म ‘मेड इन चाइना’ के लेखक भट्ट ने साथ ही कहा कि वह फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह काफी अच्छा है। बधाइयों का तांता लगा है। यह काफी अच्छा अनुभव है।’’ भट्ट ने कहा कि अमर के बतौर ‘क्रिएटिव प्रोड्यूसर’ फिल्म के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने करीब 20 साल की उम्र में बाल उड़ने के अनुभव साझा करने शुरू किए।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह उस झिझक, आत्मविश्वास की कमी के बारे में है जो आप बाल न होने के कारण महसूस करते हैं। मुझे पता था कि यही वह कहानी है। यह आम समस्या है। यह किसी शहर की नहीं, यह विश्वस्तरीय समस्या है।’’

भट्ट ने कहा, ‘‘ हमने सोचा था कि फिल्म केवल गंजेपन पर आधारित नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा यह खुद में विश्वास रखने और खुद से प्यार करने पर है। इसलिए इसमें दो प्रेम कहानियां हैं, कई बार आपको लगता है कि वह (आयुष्मान) यामी या भूमि के साथ जाएगा लेकिन अंतत: यह खुद से प्यार करने की कहानी है।’’ उन्होंने कहा कि फिल्म ‘बाला’ की कहानी निर्देशक अमर कौशिक से मिलने से पहले कुछ और ही थी।

टॅग्स :बाला मूवीआयुष्मान खुरानाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच