क्या अब डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अर्जुन-परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार', मिला जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 6, 2020 09:25 AM2020-05-06T09:25:32+5:302020-05-06T09:25:32+5:30

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है? अर्जुन कपूर ने इस बारे में दी ये जानकारी...

Will Arjun Kapoor starrer Sandeep Aur Pinky Faraar release on OTT? The actor reveals it all | क्या अब डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अर्जुन-परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार', मिला जवाब

संदीप और पिंकी फरार पोस्टर

Highlightsसंदीप और पिंकी फरार क्या ऑनलाइन होगी रिलीज?अर्जुन कपूर ने इस बारे में ये जानकारी दी

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं।  11 मई 2012 को पर्दे पर रिलीज हुई इश्कजादे से अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अब ये दोनों एक बार फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं।  इस बार दोनों संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं।े फिल्म 20 मार्च को पर्दे पर रिलीज होने वाली थी।कोरोना वायरस के लॉकडाउन के कारण फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई थी।

अब बार बार लॉकडाउन के बढ़ने से अब कहना मुश्किल होगा कि इस फिल्म को थिएटर में वो प्यार मिलेगा भी या नहीं।ऐसे में संदीप और पिंकी फरार का भविष्य भी अधर में है। वहीं, कुछ फैंस परिणीति और अर्जुन को फिर से साथ में देखने को बेकरार हैं।

ऐसे में अर्जुन कपूर से हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए पूछा गया कि क्या संदीप और पिंका फरार को ऑनलाइन रिलीज की प्लानिंग की जा रही है। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा है कि मैं अपनी किसी भी फिल्म के खरीदने और बेचने में शामिल नहीं होता हूं। ये सब काम बस निर्माता देखते हैं।

यह कुछ फिल्मों के लिए ये वास्तविकता है कि उनके लिए शायद इस रास्ते को चुना जा सकता है। मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता। एक्टर ने कहा है कि परेशानी की घड़ी में मनोरंजन एक मात्र सहारा है। हमको तो लोगों को खुश करना होता है।

एक आर्टिस्ट के रूप में, अगर आप अभी इसकी शुद्धता को देखते हैं, तो मीडियम मायने नहीं रखता है। अपने मेटेरियल प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। अगर कुछ फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा तो उसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं  लगता है।

अपनी बात से अर्जुन ने कहने की कोशिश की भले बड़े बटज की नहीं लेकिन कुछ फिल्में ऑनलाइन रिलीज की जा सकती हैं। सूर्यवंशी सिनेमेटिक है, इसलिए आप इस तरह की फिल्म से डिजिटल पर आने की उम्मीद नहीं कर सकते।

संदीप पिंकी फरार में इसमें पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, अर्चना पूरन सिंह और संजय मिश्रा अहम भूमिका में हैं। जयदीप अहलावत एक बार फिर विलने के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म 20 मार्च को पर्दे पर रिलीज होने वाली थी।

Web Title: Will Arjun Kapoor starrer Sandeep Aur Pinky Faraar release on OTT? The actor reveals it all

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे