लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत का बड़ा बयान-सकारात्मक सिनेमा को हमेशा प्रोत्साहित करेंगे

By भाषा | Updated: January 18, 2020 12:43 IST

उद्घाटन समारोह को पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, जयपुर फिल्म फेस्टिवल के चेयरपर्सन राजीव अरोड़ा तथा फेस्टिवल के संस्थापक निदेशक हनु रोज ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य जन तथा सिनेमा प्रेमी उपस्थित थे। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सिनेमा हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है और राज्य सरकार सकारात्मक सिनेमा को हमेशा प्रोत्साहित करती है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाली फिल्मों को सरकार मनोरंजन कर में छूट आदि देकर प्रोत्साहन करती रहेगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सिनेमा हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है और राज्य सरकार सकारात्मक सिनेमा को हमेशा प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाली फिल्मों को सरकार मनोरंजन कर में छूट आदि देकर प्रोत्साहन करती रहेगी।

गहलोत शुक्रवार को 12वें जयपुर अन्तरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिनेमा देश और समाज में बन्धुत्व की भावना को बढ़ाता है तथा फिल्म जगत और विशेषकर बॉलीवुड ने भारत में विभिन्न भाषा-भाषियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों से राजस्थान जैसे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता प्रेम चोपड़ा और फिल्मकार शाहजी एन. करूण को सम्मानित किया।

उन्होंने पांच दिवसीय फिल्मोत्सव में भाग लेने के लिए राजस्थान आने वाले फिल्म कलाकारों, निर्माताओं और अन्य हस्तियों का स्वागत भी किया। उद्घाटन समारोह को पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, जयपुर फिल्म फेस्टिवल के चेयरपर्सन राजीव अरोड़ा तथा फेस्टिवल के संस्थापक निदेशक हनु रोज ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य जन तथा सिनेमा प्रेमी उपस्थित थे। 

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?