VIDEO: जब गलती से शाहरुख खान ने कर लिया था काजोल को किस, हैरान रह गए थे सभी
By अमित कुमार | Published: June 28, 2020 06:35 AM2020-06-28T06:35:08+5:302020-06-28T06:35:08+5:30
काजोल के साथ शाहरुख खान की फिल्मों ने हमेशा से ही अच्छा कलेक्शन किया है। 1995 में रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने तो कई रिक़ॉर्ड तोड़ दिए थे।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को फैंस ने हमेशा ही पसंद किया है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, माय नेम इज खान और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में काम करने के बाद ये जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में शामिल हो गई थी। आखिरी बार ये दोनों ही स्टार रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आए थे।
काजोल कोरोना वायरस के कारण इन दिनों घर पर ही अपना सारा समय बिता रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। ऑफ स्क्रीन भी काजोल और शाहरुख की दोस्ती के किस्से लोगों के सामने आते रहे हैं। हाल ही में इन दोनों का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों कलाकार डांस रिहर्सल करते दिखाई पड़ रहे हैं।
शाहरुख ने गलती से कर लिया था काजोल को किस
यह वीडियो फिल्म 'दिलवाले' के सेट का है। डांस रिहर्सल के दौरान कुछ ऐसा होता है कि शाहरुख खान गलती से काजोल को किस कर लेते हैं। ये देख सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में काजोल, शाहरुख खान के गालों को खींचती नजर आई थीं। जिसके बाद शाहरुख उन्हें किस कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
काजोल को अजय नहीं मिले होते तो क्या कर लेती शाहरुख से शादी
काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया था। इस सेशन के दौरान एक फैन ने काजोल से पूछा कि अगर काजोल अजय देवगन से नहीं मिली होती तो क्या वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से शादी करतीं? इस सवाल का जवाब काजोल ने अपने ही अंदाज मे दिया। काजोल ने इस सवाल के जवाब में फैन से एक सवाल ही पूछते हुए कहा, 'क्या उस आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए था?'
SRK Looking super cute when he feel shy & start blushing😘🌹❤💖💕
— SRK_my_Lifeline💕 (@SKM78194586) June 8, 2020
Srkians ki Jaan 💞 Shah Rukh Khan 💞 @iamsrkpic.twitter.com/JHloCoNuRo