लाइव न्यूज़ :

जब भी मैं किसी लड़की से मिलता था, सच्चा प्यार हो जाता था, अपने अफेयर को लेकर शाहिद कपूर ने खोले जब राज

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2022 13:05 IST

शाहिद ने जुलाई, 2015 में मीरा राजपूत के साथ एक अरेंज मैरिज की थी। इस जोड़े ने 2016 में अपनी बेटी मिशा और 2018 में अपने बेटे जैन का स्वागत किया। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं, लेकिन उनका दावा है कि वह कहीं अधिक परिपक्व हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर ने कहा था कि उन्हें 3 से ज्यादा बार प्यार हो चुका हैशाहिद कपूर ने बताया था कि वे जब भी किसी लड़की से मिलते थे प्यार हो जाता था

मुंबईः शाहिद कपूर शादीशुदा जीवन में प्रवेश कर चुके हैं। वे दो बच्चों- मिशा और जैन के पिता हैं। मीरा राजपूत से शादी करने के बाद अभिनेता ने एक बार अपने अफेयर को लेकर काफी कुछ कहा था। उन्होंने बताया था कि उन्हें कितनी बार लड़कियों से प्यार हुआ था। शाहि कपूर ने स्वीकार किया था कि उन्हें 2-3 बार से ज्यादा बार प्यार हो चुका है।

अभिनेत्री से होस्ट बनी सिमी गरेवाल ने एक बार शाहिद कपूर से पूछा था कि उन्हें कितनी बार प्यार हुआ है। इस सवाल का जवाब देने के लिए शाहिद सोच में पड़ गए थे। शाहिद ने कहा था- "यह एक कठिन प्रश्न है, मैं इसका उत्तर नहीं दे सकता। किसी लड़के से यह एक खतरनाक सवाल है। जब भी मैं किसी लड़की से मिलता था, मुझे प्यार हो जाता था, चाहे मैं 3 साल का ही क्यों न हो। और यह सच्चा प्यार था।"

शाहिद 2011 में इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल शो के दौरान सिमी गरेवाल के साथ चैट कर रहे थे। शाहिद से इस दौरान सवाल किया गया था कि उन्होंने दो बार प्यार में पड़ने की बात कबूल की थी। तब शाहिद ने जवाब दिया था कि "नहीं, नहीं, इससे ज्यादा। उससे कहीं ज्यादा, उससे कहीं ज्यादा।"

सिमी ने तब टोकते हुए कहा था कि मैं गंभीर प्यार के बारे में बात कर रही हूं। शाहिद ने जवाब दिया था कि "ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। मुझे नहीं लगता कि मैं बहुत बड़ा हो गया हूं। गंभीर रूप से बड़ा हुआ प्यार, वह क्या है?" सिमी ने समझाते हुए कहा था, एक गंभीर प्यार तब होता है जब दो परिपक्व लोग प्यार में पड़ते हैं, शाहिद ने कहते हैं, "नहीं, मेरे साथ अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। हम में से एक हमेशा अपरिपक्व रहा है। मेरे पास वह नहीं है क्योंकि वह रख-रखाव के लिए होगा।"

शाहिद ने जुलाई, 2015 में मीरा राजपूत के साथ एक अरेंज मैरिज की थी। इस जोड़े ने 2016 में अपनी बेटी मिशा और 2018 में अपने बेटे जैन का स्वागत किया। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं, लेकिन उनका दावा है कि वह कहीं अधिक परिपक्व हैं। उन्होंने जागरण फिल्म फेस्टिवल के दौरान कहा था, "मेरी पत्नी एक आश्चर्यजनक रूप से परिपक्व, विकसित इंसान है जिसने 20 साल की उम्र में फैसला किया और सुनिश्चित किया कि वह किससे शादी करना चाहती है।''

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच