इस बॉलीवुड एक्टर की वजह से सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित से भरवाया था 'प्रेग्नेंसी बॉन्ड'
By विवेक कुमार | Published: August 8, 2018 02:02 PM2018-08-08T14:02:39+5:302018-08-08T14:02:39+5:30
खलनायक अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में शुमार थी। ये 90 के दशक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
साल 1993 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलनायक' तो आपको याद ही होगी। फिल्म ने आज 20 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में संजय दत्त,जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। खलनायक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए थे। ये अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में शुमार थी। ये 90 के दशक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। एक खास बात जो इस फिल्म से जुड़ी है और शायद बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे। दरअसल, सुभाष घई ने फिल्म 'खलनायक' से बॉलीवुड में एक खास क्लॉज की शुरुआत की थी। उन दिनों एक बात की चर्चा बहुत ज्यादा थी कि सुभाष घई ने माधुरी दीक्षित से 'नो मैरिज और प्रेगनेंसी क्लॉज' साइन करवाया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार हुआ था जब किसी प्रोड्यूसर ने किसी एक्ट्रेस से इस तरह का क्लॉज साइन कराया था। माधुरी से इस क्लॉज को साइन करवाने का मतलब था फिल्म की मेकिंग के दौरान शादी या प्रेग्नेंट न होने की शर्त।
सुभाष घई द्वारा माधुरी से इस तरह के क्लॉज पर साइन करवाने की सबसे बड़ी वजह थी संजय और माधुरी की लव स्टोरी। जी हां, उन दिनों मूवी की मेकिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी के किस्से हर तरफ छाए हुए थे। सुभाष घई को शायद इसी बात का डर था की कहीं दोनों शूटिंग के दौरान शादी न कर लें। हालाँकि, आधिकारिक तौर पर यह साफ़ नहीं हो पाया है कि सुभाष घई ने ये क्लॉज क्यों साइन करवाया था।
खलनायक की रिलीज़ से पहले मुंबई में हुए बम ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आया था। जिसकी वजह से संजय दत्त को जेल भी जाना पड़ा था। सुभाष घई ने भी फिल्म के प्रमोशन के लिए जेल जाने वाली घटना को खूब भुनाया। इस बात का फायदा यह हुआ कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी मिली। इस फिल्म का एक गाना 'चोली के पीछे' विवादों में भी रहा था।
खलनायक के बाद दोनों की लव स्टोरी पर ब्रेक लग चुका था। माधुरी के माता-पिता भी इस रिश्ते के खिलाफ ही थे। संजय के जेल जाने के बाद माधुरी ने भी उनसे दूरी बना ली। इस तरह से संजय और माधुरी की लव स्टोरी का अंत हो गया।
खलनायक दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी। लेकिन कई सालों के बाद एक बार फिर से दोनों धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाले हैं। लेकिन चर्चा है कि फिल्म में दोनों का साथ में कोई सीन नहीं है शायद इसलिए ही दोनों ने फिल्म के लिए हाँ कर दी।