लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान की दाढ़ी बनाने में क्यूट सी सारा कुछ इस तरह करती थी मदद, वायरल हो रही पुरानी तस्वीरें

By अमित कुमार | Updated: June 6, 2020 16:03 IST

सारा अली खान फैंस के बीच अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह खुद भी कई बार बचपन की तस्वीरों को शेयर कर चुकी हैं। इन दिनों उनकी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान अपने पिता की बेहद क्लोज हैं। वह अक्सर सैफ अली खान के साथ नजर आती रहती हैं।इस तस्वीर में सारा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं और फैंस के बीच भी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

देश इन दिनों कोरोना के कहर को बुरी तरह से झेल रहा है। दिन पे दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक पूरे देश में कोरोना के कुल दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस समय देश में लॉकडाउन है जिसके चलते सभी लोग घरों में ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान लोग सेलेब्स थ्रोबैक पोस्ट कर रहे हैं तो वहीं फैन पेज पर भी सेलेब्स की पुरानी फोटोज व वीडियोज सामने आ रहे हैं। 

ऐसे में सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और सारा अली खान की एक पुरानी तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। तस्वीर में नन्हीं सारा अपने पापा की दाढ़ी बनाने में मदद करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में सारा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं और फैंस के बीच भी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। फैंस लगातार इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता सैफ अली खान के बारे में कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया था।इंटरव्यू के दैरान सारा ने कहा कि लव आजकल' की शूटिंग के दौरान वह अक्सर सेट पर चली जाती और दीपिका पादुकोण का मेकअप किट यूज कर खुद को शीशे में निहारा करती। उनके पिता जब उन्हें डांटते तो भी वह इस तरह की हरकतें करना नहीं छोड़ती।

सारा अली खान अपने पिता की बेहद क्लोज हैं। वह अक्सर सैफ अली खान के साथ नजर आती रहती हैं। इन दिनों लॉकडाउन के कारण वह अपना सारा समय घर पर ही बिता रही हैं। फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी। 

टॅग्स :सैफ अली खानसारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच