लाइव न्यूज़ :

'बिग बी' को मिला था बॉक्सर मुहम्मद अली संग फिल्म करने का मौका, सालों बाद अमिताभ बच्चन ने राज से उठाया पर्दा

By भाषा | Updated: April 20, 2020 21:50 IST

अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “वह मदहोश करने वाली रात थी। मुहम्म्द अली को कई बार जीतते हुए देखा था और टाइसन से नजर नहीं हटती थी....तभी अचानक लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में रहने वाले इस शख्स से मुलाकात.....।”

Open in App
ठळक मुद्देबालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ने अली और प्रकाश मेहरा के साथ उस मुलाकात की एक तस्वीर साझा किया।उन्होंने लिखा, “ प्रकाश मेहरा हम दोनों के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे।

बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने निर्देशक प्रकाश मेहरा को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रकाश मेहरा बिग बी और मशहूर बॉक्सर मुहम्मद अली को साथ लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। बिग बी ने कहा कि मेहरा ने लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में अली के घर में दोनों की मुलाकात करवाई। बच्चन ने अली और प्रकाश मेहरा के साथ उस मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वह मदहोश करने वाली रात थी। मुहम्म्द अली को कई बार जीतते हुए देखा था और टाइसन से नजर नहीं हटती थी....तभी अचानक लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में रहने वाले इस शख्स से मुलाकात.....।”

उन्होंने लिखा, “ प्रकाश मेहरा हम दोनों के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन उस मुलाकात के बाद वह बात आगे नहीं बढ़ पायी।” बच्चन ने कहा कि वह आज तक जितने भी लोगों से मिले, अली उनमें सबसे विनम्र थे। वहीं अमिताभ बच्चन का कहना है कि रविवार अब उनके लिए पहले जैसा नहीं रह गया है क्योंकि पिछले 38 साल से इस दिन प्रशंसकों से मिलने और अभिवादन करने का सिलसिला कोरोना वायरस की वजह से अब टूट गया है।

अभिनेता जुहू स्थित अपने घर जलसा में प्रत्येक रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलते थे, उनका अभिवादन करते थे और ऑटोग्राफ देते थे। पिछले महीने बच्चन ने कहा था कि वह इस साप्ताहिक गतिविधि को कोविड-19 की वजह से बंद कर रहे हैं। अभिनेता को उन्हीं पुराने दिनों की याद आ रही है। अभिनेता ने रविवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि रविवार का मतलब अब पहले जैसा नही रह गया है। पहले वह इस दिन की प्रतीक्षा करते थे। उनके घर के दरवाजे पर प्रशंसकों की गूंज सुनाई देती थी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच