लाइव न्यूज़ :

विक्की और कैटरीना की सगाई वाली खबर पर ऐसा था उनके परिवार का रिएक्शन, भाई ने बोला मिठाई तो खिला दे

By वैशाली कुमारी | Updated: September 11, 2021 15:09 IST

विक्की कौशल के छोटे भाई और अभिनेता सनी कौशन ने बताया कि जब उनके परिवार ने विक्की और कैटरीना के सगाई की खबरें सुनी तो उनका पहला रिएक्शन यही था कि सबने खूब ठहाके लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल लगातार बड़े बजट की फिल्में कर रहे हैं दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ना ही हामी भरी है और ना ही नकारा है

उरी फेम अभिनेता विक्की कौशल लगातार बड़े बजट की फिल्में कर रहे हैं, आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। इन सबके अलावा हाल ही में विक्की और कैटरीना के सगाई की खबरें भी चर्चा में थी जिसके बाद विक्की और कैटरीना के फैंस काफी खुश थे। 

हालाकि बाद में दोनों के पीआर टीम ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया। रही बात विक्की और कैटरीना की तो दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ना ही हामी भरी है और ना ही नकारा है।

सगाई के चर्चों के बीच अभिनेता विक्की के छोटे भाई सनी कौशल ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उनके माता-पिता तक विक्की और कैटरीना की सगाई की बात पहुंची, तब उनकी क्या प्रतिक्रिया थी।

विक्की कौशल के छोटे भाई और अभिनेता सनी कौशन ने बताया कि जब उनके परिवार ने विक्की और कैटरीना के सगाई की खबरें सुनी तो उनका पहला रिएक्शन यही था कि सबने खूब ठहाके लगाए थे। सनी कौशल ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता ने इन खबरों के सामने आने के बाद विक्की कौशल को चिढ़ाया भी था और उनसे कहा था कि मिठाई तो खिलाओ। 

तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला भाई

सनी कौशल ने कहा मुझे याद है उस दिन भाई जिम गए थे, उनके लौटने के बाद पैरेंट्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तेरी सगाई हो गई है मिठाई तो खिला दे। जिसके बाद विक्की ने कहा जितनी सच्ची सगाई की खबरें है उतनी ही सच्ची मिठाइयां खा लीजिए आप लोग। 

कैटरीना और विक्की के अफेयर की खबरें साल 2019 से सुर्खियों में हैं, इसके बावजूद दोनों ने कभी कन्फर्म नहीं किया। दोनों को अक्सर साथ में पार्टियों और घूमने जाते हुए स्पॉट किया गया है। दोनों ने इस साल नया साल भी साथ में ही मनाया था।

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच