लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद लोग क्या करते हैं?: बोल्ड सीन के सवाल पर बोलीं रचिता राम; कन्नड़ क्रांति दल ने माफी मांगने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2021 08:45 IST

दरअसल फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेत्री से फिल्म में उनके बोल्ड सीन के बारे में पूछा गया था। इस दौरान रचिता राम ने कुछ ऐसा कह दिया जिसपर बाद में विवाद खड़ा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक फिल्म प्रोमोशन के दौरान रचिता से सुहागरात पर सवाल किया गया थारचिता ने जवाब दिया कि लोग शादी के बाद क्या करते हैं, वही किया हैकन्नड़ अभिनेत्री के इस बयान पर काफी विवाद हो गया है, उनको बैन करने की मांग की जा रही है

कर्नाटकः कन्नड़ अभिनेत्री रचिता राम ने अपनी आगामी फिल्म में बोल्ड सीन को लेकर रिपोर्टर के सवाल पर कहा है, "मुझे बताएं कि शादी के बाद लोग क्या करते हैं?...वे लोग रोमांस करेंगे, है ना? यही फिल्म में दिखाया गया है। वहीं रचिता के इस बयान को लेकर कन्नड़ क्रांति दल ने अभिनेत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है।

दरअसल फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेत्री से फिल्म में उनके बोल्ड सीन के बारे में पूछा गया था। इस दौरान रचिता राम ने कुछ ऐसा कह दिया जिसपर बाद में विवाद खड़ा हो गया। रचिता से पूछा गया, ‘सुहागरात में क्या किया था?’ इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से वो सीन किए हैं।

रचिता ने अपने जवाब में आगे कहा कि यहां बहुत सारे लोग शादीशुदा हैं। मेरा इरादा किसी को शर्मिंदा करने का नही है। मैं आप लोगों से पूछती हूं शादी के बाद लोग क्या करते हैं? वो लोग आपस में रोमांस करते हैं ना, बस यही फिल्म में दिखाया गया है। मैंने ये सीन क्यों किए हैं इसका कारण तो आप फिल्म देखकर ही पता लगा सकते हैं। 

रचिता के इस बयान के बाद अब उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा है। उनको बैन करने की मांग की जा रही है। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है। चैंबर के अध्यक्ष तेजस्वी नागलिंगस्वामी ने रचिता राम के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनके बयान को राज्य के संस्कारों और राज्य की छवि को खराब करने वाला बताया है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच