लाइव न्यूज़ :

Aamir Khan Girlfriend: रीना दत्ता और किरण राव के बाद गौरी स्प्रैट?, तीसरी बार निकाह, 3 बच्चे के पिता आमिर खान फिर बनेंगे दूल्हा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 14:49 IST

Aamir Khan Girlfriend: आमिर ने गौरी स्प्रैट के बारे में कहा, ‘‘ वह बेंगलुरु से हैं और हम एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। लेकिन, हमारा संपर्क करीब डेढ़ साल पहले हुआ। वह मुंबई में थीं और हमारी मुलाकात संयोगवश हुई, हम संपर्क में रहे और फिर यह सब अपने आप हो गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की थी। पहली शादी 1986 में फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी।किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए।

Aamir Khan Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए खुलासा किया कि वे दोनों एक साल से अधिक समय से साथ हैं। अभिनेता ने एक अनौपचारिक मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम के दौरान मीडिया को गौरी स्प्रैट के बारे में बताया। आमिर ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि यह एक अच्छा अवसर होगा, ताकि आप सब उनसे मिल सकें। अब हमें अपनी निजी जिंदगी को छिपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’ इसके अलावा, आमिर ने यह भी बताया कि गौरी ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की थी।

  

आमिर ने गौरी स्प्रैट के बारे में कहा, ‘‘ वह बेंगलुरु से हैं और हम एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। लेकिन, हमारा संपर्क करीब डेढ़ साल पहले हुआ। वह मुंबई में थीं और हमारी मुलाकात संयोगवश हुई, हम संपर्क में रहे और फिर यह सब अपने आप हो गया।’’ आमिर ने पहली शादी 1986 में फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी, लेकिन 2002 में दोनों अलग हो गए थे।

इसके बाद आमिर खान ने 2005 में निर्देशक किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। इस कार्यक्रम में आमिर ने स्प्रैट का हाथ थामे हुए 1976 की हिंदी फिल्म 'कभी कभी' का गाना ''कभी कभी मेरे दिल में'' भी गाया।

टॅग्स :आमिर खानसलमान खानशाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!