लाइव न्यूज़ :

क्या सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती के साथ थे रिलेशनशिप में, एक्ट्रेस ने शेयर की थी रोमांटिक फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 16:09 IST

सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते थे। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका था

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह ने आज अपने ही घर पर सुसाइड कर ली हैसुशांत के इस कदम से हर कोई हैरान रह गया है

मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

रिया चक्रवर्ती से अफेयर की थीं खबरें

सुशांत अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहते थे। अंकिता लोखंडे लेकर सारा अली खान तक सुशांत का कई एक्ट्रेस से अफेयर रह चुका था। अब सुशांत का इन दिनों जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अफेयर चलने की खबर जोरों पर थी।हाल ही में रिया ने सुशांत को सार्वजनिक रूप से बर्थडे विश किया था।

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया ने बहुत ही स्पेशल तरीके से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया था। इस तस्वीर में सुशांत और रिया साथ में नजर आ रहे थे। 

रिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि सबसे खूबसूरत "सुपरमैसिव ब्लैक होल" को जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा एक हीरे की तरह चमकते रहो।' ये फोटो रिया के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी।

तस्वीर की बात करें तो सुशांत और रिया पार्क में पड़ी एक बेंच में बैठे हुए नजर आ रहे थे। रिया का एक हाथ सुशांत के कंधो में था। वहीं सुशांत प्यार भरी निगाहों से रिया को निहारते  नजर आ रहे थे।  फोटो  में रिया ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का डेनिम पहना हुआ था। इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी ओर सुशांत ब्लू टीशर्ट के साथ जींस पहने हुए नजर आ रहे थे।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस