ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर 2 अक्टबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। वॉर ने सई रा नरसिम्हा राव को पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ऋतिक और टाइगर फिल्म वॉर लगातर कमाई कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने बीते दिन 4 से 4.30 करोड़ रुपये की कमाई की होगी।
वॉर ने 15 दिनों में कुल 273 करोड़ रुपये का लगभग कुल कमाई कलेक्शन कर लिया है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसी रफ्तार से फिल्म कमाई करती रही तो फिल्म बहुत ही जल्द 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
फिल्म को पहले 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।फिल्म की पहले दिन की कमाई अपने आप में एक रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि फिल्म की ये कमाई केवल हिंदी वर्जन में है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है कि बहादुर जवान कबीर (ऋतिक रोशन) से। कबीर सेना का जबांज सिपाही है। लेकिन वह किन्हीं कारणों से अधिकारियों का दु्श्मन बन जाता है। ऐसे में करीब को रोकने के लिए आता है कर्नल खालिद (टाइगर श्रॉफ)। खालिद कोई और नहीं खुद कबीर का ही स्टूडेंट होता है। पहले तो दोनों की आंख मिचौली का खेल काफी देर तक चलता रहता है।
जो काफी रोमांचल और रहस्यमयी तरीके से चलता है। कहनी जिस तरीके से आगे बढ़ती है कई अलग अलग मोड़ आते जाते हैं। ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर देशभक्त कबीर दुश्मन क्यों बन जाता है। क्या खालिद अपने गुरू को रोक पाता है इन सब सवालों के जवाब थिएटर में मिलेंगे।