लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब विराट कोहली की वजह से अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा, बात करना भी कर दिया था बंद

By अमित कुमार | Updated: May 19, 2020 19:40 IST

भूटान में विराट कोहली की एक हरकत से अनुष्का शर्मा इतना परेशान हो गई थी कि उन्होंने कोहली से बात करना बंद कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देफुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान विराट कोहली ने एक पुराना किस्सा शेयर किया।विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह अनुष्का के साथ एक साथ इतना सारा समय गुजार पाएंगे। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में विराट-अनुष्का को एक साथ टाइम स्पेंड करने का भरपूर मौका मिला है। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह अनुष्का के साथ एक साथ इतना सारा समय गुजार पाएंगे। 

फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान विराट कोहली ने एक पुराना किस्सा शेयर किया। सुनील छेत्री ने कोहली से भूटान को लेकर सवाल किया। उन्होंने ऐसा क्या हुआ कि भूटान में आप अपनी वाइफ को छोड़कर चले गए। इस पर कोहली ने कहा कि हम भूटान गए थे और बाइक पर निकले थे। हम दोनों साथ में बाइक चला रहे थे, तभी बीच में कुछ भीड़ नजर आई।

कोहली ने आगे कहा कि भीड़ में से किसी ने अवाज लगाई कि यह विराट जैसा लग रहा है। इतना सुनते ही मैंने बाइक तेजी से भगा ली। मैं जब काफी आगे निकल गया, तो मैंने पीछे मुड़कर देखा तो अनुष्का नजर नहीं आई। हमारे साथ एक गाड़ी चल रही थी, कि हम जब थकें तो बाइक इसमें रखकर गाड़ी से आगे निकलें। अनुष्का उस गाड़ी में थी, मेरी इस हरकत से वह नाराज हो गई थी और मुझसे बात नहीं कर रही थी। दोबारा बात करने के लिए मैंने बहुत मेहनत की।' विराट कोहली इस दौरान सुनील छेत्री के और भी कई सवालों के जवाब दिए। 

2013 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

अनुष्का-विराट की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया। कहते हैं दोनों की दोस्ती यहीं से शुरू हुई थी। इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई और फिर दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। इन तमाम तरह अटकलों पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में दक्षिण अफ़्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए। फिर क्या था फैंस को बिना बोले इनके इश्क का पता लग गया।

साल 2017 में हुई शादी

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच