लाइव न्यूज़ :

बेहद खूबसूरत अंदाज में पति के साथ अनुष्का ने मनाया जन्मदिन, विराट ने लिखा-आप इस दुनिया में रोशनी लेकर आईं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 09:14 IST

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री अनुष्का शर्मा का शुक्रवार को जन्मदिन थाएक्ट्रेस ने इस खास दिन को पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मनाया है

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का शुक्रवार को जन्मदिन था। एक्ट्रेस ने इस खास दिन को पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मनाया है। दरअसल इन दिनों लॉकडाउन के चलते दोनों साथ में ही वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में अनुष्का ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया है। इस मौके पर विराट ने पत्नी के नाम एक मैसेज भी शेयर किया है।

लॉकडाउन जब से शुरू हुआ है विराट आए दिन पत्नी अनुष्का के साथ की फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अनुष्का को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। फोटो में विराट ने हाथ में केक का टुकड़ा पकड़ा रखा है और अनुष्का उनकी तरफ मुस्करा कर देख रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने पत्नी के नाम एक मैसेज भी शेयर किया है। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए विराटा ने अनुष्का के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आप इस दुनिया में रोशनी लेकर आई हैं और आप मेरी जिंदगी में रोशनी भरती है। मैं आपसे प्यार करता हूं।

वहीं, अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया में एक कविता लिखी है। कविता के जरिए अनुष्का ने कामना की है कि जल्द से जल्द  मुसीबते टल जाए और लोगों की जिंदगी पहले जैसी हो जाए। सोशल मीडिया पर अनुष्का की ये कविता छा गई है।

2017 में प्यार को दिया नाम

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच