Video: मेट गाला में 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर थिकरती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी के इस गाने पर भी किया डांस

By मेघना वर्मा | Published: May 8, 2019 01:06 PM2019-05-08T13:06:18+5:302019-05-08T13:06:18+5:30

प्रियंका ने अवॉर्ड नाइट्स में जिस गेटअपन में इंट्री ली इसके बाद लगातार वो सुर्खियों में हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पीसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अपने विदेशी लुक में प्रियंका देसी गानों पर ठुमका लगाती दिख रही हैं। 

Viral Video of Priyanka Chopra Dancing on Choli ke piche kya hai at Met Gala 2019 | Video: मेट गाला में 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर थिकरती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी के इस गाने पर भी किया डांस

Video: मेट गाला में 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर थिकरती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी के इस गाने पर भी किया डांस

Highlightsप्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्काई इज पिंक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका ने पति निक के साथ मेट गाला 2019 में शिरकत की थी।

मेट गाला 2019 में सेलिब्रिटीज का जलवा देखने को मिला। जहां कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बेहद खूबसूरत और हट के नजर आए तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इसमें सबसे पहला नाम है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का। 

प्रियंका ने अवॉर्ड नाइट्स में जिस गेटअपन में इंट्री ली इसके बाद लगातार वो सुर्खियों में हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पीसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अपने विदेशी लुक में प्रियंका देसी गानों पर ठुमका लगाती दिख रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो में वो चल रही हैं और माधुरी दीक्षित के गानें चोली के पीछे क्या है पर नाचती हुई दिखीं। वहीं सिर्फ यही नहीं श्रीदेवी के गाने काटे नहीं कटते दिन ये रात पर भी उन्होंने डांस किया। लोग इस वीडियो को देखकर प्रियंका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि उन्हें प्रियंका पर बहुत प्राउड है। 

दीपिका पादुकोण ने भी ली शिरकत

इस मेट गाला नाइट में प्रियंका के साथ ही दीपिका पादुकोण ने भी शिरकत ली थी। पिंक कलक की ड्रेस में दीपिका बार्बी लुक में आई थीं। जिनके लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दीपिका ने प्रियंका और उनके पति निक के साथ भी टाइम स्पेंड किया था।

वहीं दीपिका पादुकोण की इसी इवेंट की एक फोटो से उनके प्रेगन्नसी की खबरें फिर जोरों पर चर्चा में हैं। मगर दीपिका के एक करीबी सोर्स से पता चला है कि यह मात्र एक अफवाह है। बस दीपिका की फोटो गलत एंगल से खींची गई है। 

 

Web Title: Viral Video of Priyanka Chopra Dancing on Choli ke piche kya hai at Met Gala 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे