लाइव न्यूज़ :

विद्युत जामवाल 'शेर सिंह राणा' की बायोपिक में आएंगे नजर, श्री नारायण सिंह करेंगे निर्देशित, जानिए कौन थे राणा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 15:25 IST

'शेर सिंह राणा' की टीम का हिस्सा बनने के बाद विद्युत जामवाल ने कहा, शेर सिंह राणा मेरी पहली बायोपिक है। मुझे लगता है कि नियति ने सारे पहलुओं को जोड़ा है और निडर शेर सिंह राणा की भूमिका मुझ तक पहुंचाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'शेर सिंह राणा' की बायोपिक में नजर आएंगे ऐक्शन हीरो विद्य़ुत जामवालशेर सिंह ने भारत के 800 साल पुराने गौरव पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए सबसे खतरनाक यात्रा शुरू की थी

मुंबईः बॉलीवुड ऐक्शन स्टार विद्युत जामवाल अपनी पहली बायोपिक में 'शेर सिंह राणा' की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह करेंगे।

बता दें कि शेर सिंह राणा एक धारदार थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें एक अनरियल व्यक्ति की वास्तविक कहानी को दर्शाया जाएगा। शेर सिंह राणा एक कट्टर राजपूत थे, उन्होंने भारत के 800 साल पुराने गौरव पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए सबसे खतरनाक यात्रा शुरू की थी।

कौन थे शेर सिंह राणा

इससे पहले जब शेर सिंह राणा तिहाड़ जेल में थे, तब वे हिंसा से नहीं बल्कि दिमागी चाल से जेल की उच्च सुरक्षा से भाग निकले थे। ऐसा कर उन्होंने पूरे भारत में हलचल मचा दी थी।

जामवाल ने कहा नियति ने सारे पहलुओं को जोड़ा है

शेर सिंह राणा की टीम का हिस्सा बनने के बाद विद्युत जामवाल ने कहा, '' शेर सिंह राणा मेरी पहली बायोपिक है। मुझे लगता है कि नियति ने सारे पहलुओं को जोड़ा है और निडर शेर सिंह राणा की भूमिका मुझ तक पहुंचाई है। मैं विनोद भानुशाली और श्री नारायण सिंह के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"

फिल्म की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए श्री नारायण सिंह कहते हैं कि, जब आप शेर सिंह राणा की कहानियाँ सुनेंगे तो आप जानेंगे कि उनका जीवन और उनके अनुभव बहुत ही रोमांचक और साजिशों से भरे हुए थे। जबकि विद्युत जामवाल ने ऐक्शन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म में वे एक ऐसा किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया होगा। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसका एकमात्र ध्येय अपने राष्ट्र के लिए कुछ करना था। 

विद्युत जामवाल के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए निर्माता विनोद भानुशाली ने कहा कि शेर सिंह राणा एक ऐसी कहानी पर प्रकाश डालेगा जिसने सालों पहले भारत में हलचल मचा दिया था। इस फिल्म के जरिए दर्शक विद्युत को पहले कभी न देखे गए किरदार में देखेंगे और श्री स्क्रीन पर जो विजन लाएंगे वह निश्चित रूप से मनोरंजक होने वाला है।

शेर सिंह राणा पर बनने वाली इस बायोपिक का निर्माण भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड के विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी और मटरगस्ती फिल्म्स के विशाल त्यागी और मोहम्मद इमरान खान द्वारा किया जायेगा।

टॅग्स :विद्युत जामवालबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल