लाइव न्यूज़ :

'शिकारा' पर लोगों की नाराजगी पर विधु विनोद का फूटा गुस्सा, कहा-लोग कहते हैं कि मैंने कश्मीरी पंडितों का दर्द कम किया है, ये लोग गधे हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 11:06 IST

फिल्म शिकारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म पर्दे पर भी ठीक ठाक ही कमाई कर रही है। फिल्म  शिकारा ने छह दिनों ने 50 लाख कमा लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी पंडितो के दर्द को पेश  करती फिल्म शिकारा पर्दे पर रिलीज हो गई है इस फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस से जमकर वाहवाही मिली है

कश्मीरी पंडितो के दर्द को पेश  करती फिल्म शिकारा पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस से जमकर वाहवाही मिली है। फिल्म रिलीज से ही सुर्खियों में है।फिल्म के रिलीज को लेकर काफी बवाल हुआ है। लेकिन फिल्म के निर्देशक की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।  एक कश्मीरी पंडित महिला ने शिकारा देखी मगर फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

फिल्म शिकारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म पर्दे पर भी ठीक ठाक ही कमाई कर रही है। फिल्म  शिकारा ने छह दिनों ने 50 लाख कमा लिए हैं। फिल्म को क्रिटक्स से मिले जुले रिव्यू भी मिले हैं।

अब  फिल्म को लेकर फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। विधु ने कहा है कि  3 इडियट्स ने पहले दिन 33 करोड़ कमाए और हम जानते थे कि #Sikara का पहले दिन 30 लाख का कलेक्शन होगा। मैं पहले दिन 30 लाख कलेक्शन के लिए अपनी मां की याद में एक फिल्म बनाता हूं और कुछ लोग कहते हैं कि मैंने कश्मीरी पंडितों का दर्द कम किया है। ये लोग गधे हैं। महिला का फूटा था गुस्सा

महिला का कहना था कि  ये आपका कॉमर्शलिज्म आपको मुबारक हो। एक कश्मीरी पंडित होने के नाते मैं आपकी फिल्म को अस्वीकार करती हूं। पूरी तरह से अस्वीकार करती हूं। कहा जा रहा है कि महिला ने विधु विनोद के सामने ही कहा है कि फिल्म में कश्मीरियों के दर्द और संघर्ष को सही तरह से नहीं दिखाया गया है।

वहीं, कहा जा रहा है कि विधु विनोद ने कहा है कि हर एक सत्य के दो चहरे होते हैं। एक ही मुद्दे पर लोगों की विपरीत राय का होना लाजमी है। हम आपके लिए शिकारा का सीक्वल बनाएंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :शिकारा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकश्मीर फिर पुकार रहा चले आइए! तमाम बाधाओं के बावजूद घाटी अभी भी सैलानियों के लिए है उतना ही खूबसूरत और सुरक्षित

भारतवीडियो: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डल झील में शान से लहराया तिरंगा, डाक विभाग ने 10 दिन में बेचे 1 करोड़ झंडे

बॉलीवुड चुस्कीShikara Movie देख भड़की Kashmiri Pandit महिला , Vidhu Vinod Chopra पर फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेकश्मीरी पंडितों की कहानी 'शिकारा' को देख भावुक हुए आडवाणी, वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने दिलाई 1990 की याद

बॉलीवुड चुस्कीकश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'शिकारा' देखकर फूट-फूटकर रोए लाल कृष्ण आडवाणी, देखें Viral Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?