महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: August 16, 2020 08:14 AM2020-08-16T08:14:55+5:302020-08-16T08:14:55+5:30

महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। उन्होंने माही का किरदार बेहद खूबसूरत तरीके से पर्दे पर उतारा था। ऐसे में धोनी के संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म से दिवंगत अभिनेता का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Video of Sushant Singh Rajput went viral on social media after Mahendra Singh Dhoni retirement | महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो

Highlightsवीडियो में धोनी और राजपूत में अंतर कर पाना काफी मुश्किल लग रहा है।धोनी ने भारत के लिये आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था।महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा दिया। इसके साथ पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, धोनी के रिटायर होने से फैंस काफी निराश हैं। वहीं, धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया है। माही के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेने के बाद वो और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जोकि इसी फिल्म का एक सीन है। इसमें धोनी और सुशांत की वीडियो को एकसाथ मिलाकर दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत महेंद्र सिंह धोनी हर एक अंदाज को कैमरे पर बड़ी सहजता से हूबहू कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

ऐसे में इस वीडियो में धोनी और राजपूत में अंतर कर पाना काफी मुश्किल लग रहा है। बता दें, धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।' धोनी ने भारत के लिये आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिये मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रनआउट हो गए थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Video of Sushant Singh Rajput went viral on social media after Mahendra Singh Dhoni retirement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे