लाइव न्यूज़ :

Video: जब फराह खान ने फोटोग्राफर की लगा दी क्लास, बोलीं-क्या कर रहे हो तुम लोग

By मेघना वर्मा | Updated: July 7, 2019 11:19 IST

रिसेंटली एक इवेंट में फराह खान ने कहा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर वो अब अपनी फिल्मों में कोई भी एक्टर स्मोक करता नहीं दिखेगा।

Open in App

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फहार खान अपने मजाकिया और हाजिर जवाबी के लिए जान जाती हैं। वहीं उनके इस अंदाज के जहां लोग दीवाने हैं वहीं कई लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। दरअसल सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फराह खान फोटोग्राफर की क्लास लगाती दिख रही हैं। 

मुंबई में हो रही झमाझम बारिश के बीच फराह खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने घर से निकल छाता लिए हुए खड़ी दिख रही हैं। घर से कार तक जाने में उनके सामने फोटोग्राफर्स उनकी फोटो खींचने के लिए खड़े हैं जिन्हें डांटते हुए फराह खान कहती हैं- क्या कर रहे हो तुम लोग। इसके बाद वो अपनी गाड़ी की ओर इशारा करती हैं। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जहां लोग इस वीडियो में कैमरा मैन के काम की डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैन फराह खान के रवैये को रूड भी बता रहे हैं। वीडियो में फराह खान के साथ उनके हेल्पर भी दिखाई दिए हैं।

फराह खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने कमेंट्स और मस्ती के लिए जानी जाती हैं। रिसेंटली एक इवेंट में फराह खान ने कहा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर वो अब अपनी फिल्मों में कोई भी एक्टर स्मोक करता नहीं दिखेगा। उन्होंने वादा किया कि उनकी फिल्म में अब वो स्मोकिंग को महत्व नहीं देंगी। 

टॅग्स :फराह खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की120 बहादुर को टैक्स फ्री किये जाने की उम्मीद में फरहान अख्तर

बॉलीवुड चुस्कीसोनू सूद ने साझा की अपने पहले पोर्टफोलियो की तस्वीर, फराह खान ने कह दी ये बात

बॉलीवुड चुस्कीकेबीसी के मंच पर दीपिका ने की अपने पति रणवीर की शिकायत, बिग बी ने डांट लगाने के लिए मिलाया फोन

बॉलीवुड चुस्कीपुलिस को 'बहुत खराब हालत' में मिले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, रिहैब में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीदोनों डोज लेने के बावजूद कोवीड पॉजिटिव हुई फराह खान, कहा शायद मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?