लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म में विक्की कौशल के चोट के निशान हैं असली; लगे थे 13 टांके, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2021 10:08 IST

विक्की कौशल ने बताया कि चोट के कारण मेरे चेहरे पर 13 टांके आए। फिल्म में आप जो निशान देख रहे हैं, वह वास्तविक है। 2019 में रिपोर्ट्स थीं कि 'भूत: द हॉन्टेड शिप' की शूटिंग के दौरान विक्की पर एक दरवाजा गिरा था...

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल ने बताया कि सरदार उधम सिंह में उनके चेहरे पर दिख रहे चोट के निशान असली हैं'भूत: द हॉन्टेड शिप' की शूटिंग के दौरान विक्की पर एक दरवाजा गिरा थाविक्की ने चोट के निशान के साथ ही सरदार उधम सिंह की शूटिंग पूरी की

मुंबईः अभिनेता विक्की कौशल ने बताया है कि उनकी आगामी फिल्म 'सरदार उधम' में चेहरे पर दिख रहा चोट का निशान असली है और उन्हें इसके चलते चेहरे पर 13 टांके लगे थे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की कौशल ने चोट के निशान का जिक्र करते हुए कहा,  फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले उनको चोट लग गई थी। इस वजह से उन्हें 13 टांके लगाने पड़े। और यह चोट अंततः सरदार उधम का हिस्सा बन गई।

विक्की ने आगे कहा कि चोट के कारण मेरे चेहरे पर 13 टांके आए। फिल्म में आप जो निशान देख रहे हैं, वह वास्तविक है। 2019 में रिपोर्ट्स थीं कि 'भूत: द हॉन्टेड शिप' की शूटिंग के दौरान विक्की पर एक दरवाजा गिरा था जिसके बाद उनके चेहरे पर 13 टांके लगे थे। उस दौरान इंडिया टुडे ने इसे रिपोर्ट किया था। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया था कि विक्की ने भूत: द हॉन्टेड शिप की शूटिंग के दौरान खुद को घायल कर लिया था।

तरण ने तब ट्वीट में लिखा था- "एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल घायल हो गए... गुजरात में निर्देशक भानु प्रताप सिंह की हॉरर फिल्म की शूटिंग... विक्की के गाल की हड्डी टूट गई और गाल पर 13 टांके लगे।" वहीं अप्रैल 2020 में विक्की ने आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान खुलासा किया था कि शूटिंग के दौरान उनके साथ एक दुर्घटना हो गई है।

टॅग्स :विक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!