लाइव न्यूज़ :

रमन राघव 2.0 को याद कर विक्की कौशल ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, लिखा- तार बिजली से पतले हमारे पिया!

By अमित कुमार | Updated: June 25, 2020 08:15 IST

विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'भूत' में नजर आए थे। वहीं आने वाले दिनों में वह फिल्म सरदार उधम सिंह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'रमन राघव 2.0' में विक्की कौशल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे।इस फिल्म के 4 साल पूरे होने पर विक्की ने एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक साइको रोल में नजर आए थे।

विक्की कौशल की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टरों में की जाती है। अपने करियर में विक्की ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'रमन राघव 2.0' में विक्की कौशल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में लुक से लेकर उनकी एक्टिंग तक ने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी। अब इस फिल्म के 4 साल पूरे होने पर विक्की ने एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है। 

फिल्म रमन राघव 2.0 के चार साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर विक्की ने अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तार बिजली से पतले हमारे पिया! बता दें कि तार बिजली से पतले हमारे पिया इस फिल्म का एक गाना है जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक साइको रोल में नजर आए थे। 

फिल्म में एक पुलिस वाले के रोल में दिखे थे विक्की कौशल

फिल्म की कहानी की बात करें तो विक्की कौशल ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी जिसे नशे की लत होती है। अपने लत की वजह से वह उसे जॉब में कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस शोभिता ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक साइको का किरदार निभाया था जो अपनी बहन की भी हत्या कर देता है। 

'मसान' नहीं ये थी विक्की कौशल की पहली फिल्म

फिल्म 'मसान' में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले कुशल अभिनेता की पहली फिल्म के बारे में किसी को बिल्कुल भी याद नहीं होगा। मसान में लीड रोल करने से पहले विक्की कौशल ने बॉलीवुड फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' में नेहड़ छोटा सा रोल निभाया था। फिल्म में मुख्य कलाकार कुणाल कपूर और हुमा कुरैशी थे और विक्की कौशल ने फिल्म में कुणाल कपूर के यंग किरदार को निभाया था।

टॅग्स :विक्की कौशलनवाजुद्दीन सिद्दीकीअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!