लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देखी जॉन एब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस', पूरी टीम को ऐसे दी शुभकामना

By मेघना वर्मा | Updated: August 4, 2019 11:17 IST

जॉन एब्राहम की इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन एब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' इस 15 अगस्त बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।कहानी आधारित है साल 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस में हुई घटना पर।

जॉन एब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म से पहले ही एक्टर जॉन एब्राहम ने उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी राजधानी दिल्ली में जॉन और फिल्म की स्टार कास्ट ने वेंकेया नायडू से मुलाकात की।

फिल्म देखने के बाद वेंकेया नायडू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'एक्टर श्री जॉन एब्राहम और श्री मृणाल ठाकुर के साथ डायरेक्टर श्री निखिल अडवानी और 'बाटला हाउस' की टीम ने मुझे नई दिल्ली में मुलाकात की।'

उपराष्ट्रपति ने आगे लिखा, 'उन्होंने मुझे इस फिल्म को बनाने के पीछे का उद्देश्य बताया कि 11 साल पहले नई दिल्ली के बाटला हाउस में जो कुछ भी हुआ उसकी सच्चाई सभी के सामने आए। मेरी पूरी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं।' इस फोटो में वेंकेया नायडू के साथ जॉन एब्राहम, मृणाल ठाकुर और निखिल अडवानी दिखाई दे रहे हैं।

वहीं एक्टर जॉन एब्राहम ने भी अपनी वेकेंया नायडू से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। फोटो साझा करते हुए जॉन ने लिखा, 'भारत के उपराष्ट्रपति से मिलने का विशेषाधिकार मिला और उन्हें अपनी फिल्म बाटला हाउस के कुछ झलक दिखाने का भी।' 

वहीं जॉन एब्राहम की इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है। साल 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस में हुयी घटना के दोषी शहजाद अहमद और एराज खान ने ये अपील दर्ज की है। बाटला हाउस फिल्म बेस्ड है साल 2008 के बाटला हाउस में हुए पुलिस एनकाउंटर पर। 

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूजॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीशर्वरी वाघ की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जॉन अब्राहम संग फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?