लाइव न्यूज़ :

दिग्गज मलयालम अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का लंबी बीमारी के बाद निधन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2023 09:19 IST

पूर्व लोकसभा सांसद Qj मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता इनोसेंट का लंबी बीमारी के बाद रविवार को कोच्चि में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का हुआ निधन 75 साल के इनोसेंट 2014 के लोकसभा चुनाव में वाम समर्थित निर्दलीय सांसद बने थे वो दस वर्षों से अधिक समय तक एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के अध्यक्ष भी रहे

तिरुवनंतपुरम: मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का लंबी बीमारी के बाद 75 साल की उम्र में रविवार को कोच्चि में निधन हो गया। त्रिशूर जिले के इरिंजलकुडा के रहने वाले इनोसेंट का पिछले कुछ हफ्तों से कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा खराब थी। रविवार रात में उन्होंने आखिरी सांस ली।

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे दिग्गज मलयाली एक्टर इनोसेंट ने लगभग 750 फिल्मों में अभिनय किया था, जिनमें ज्यादातर मलयालम भाषा में थी, वहीं कुछ फिल्में उन्होंने कन्नड़, तमिल और हिंदी में भी थीं। इनोसेंट अपनी फिल्मों में हास्य भूमिकाओं के लिए बेहद लोकप्रिय थे, लेकिन साथ ही उन्होंने कई गंभीर भूमिकाएं भी निभाई थीं।

अभिनेता इनोसेंट ने 2014 के लोकसभा चुनाव में त्रिशूर के चलाकुडी से वाम मोर्चा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी लेकिन 2019 में वह कांग्रेस के बेनी बेहानन से हार गए थे। उन्होंने 1979 में इरिंजलकुडा नगरपालिका में स्थानीय निकाय चुनाव जीता था।

उनका अभिनय करियर 1970 के दशक में मंचीय नाटकों के माध्यम से शुरू हुआ। उन्होंने केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों में तीन बार दूसरे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते थे। वह लगातार दस वर्षों से अधिक समय तक एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के अध्यक्ष रहे।

दिवंगत इनोसेंट के परिवार में पत्नी और बेटा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इनोसेंट के निधन को केरल के लिए भारी क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :फिल्मकेरललोकसभा संसद बिलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच