लाइव न्यूज़ :

वीना मलिक ने पीएम मोदी को लिया आड़े हाथों, कहा- मोदी और उनके साथी चाय का आंनद लें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2019 11:02 IST

वीना मलिक आए दिन सोशल मीडिया के जरिए किसी ना किसी पर निशाना साधती रहती हैं। अब हाल ही में वीना ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App

वीना मलिक अक्सर ही अपने विवादित बयान के लिए जानी जाती हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वीना अक्सर ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधती रहती हैं। 

पाकिस्तान रॉयल्स को लेकर वीना मलिक ने ट्वीट्स किए हैं। लेकिन अपने ट्वीट के जरिए वीना ने भारत और पीएम मोदी पर निशाना साधने की भी कोशिश की है। वीना आए दिन ये कोशिश करती रहती हैं।

वीना ने ट्वीट करके लिखा है कि पाकिस्तान में रॉयल्स का स्वागत है। कामना करते हैं कि आप अपनी यात्रा को प्रति सेकेंड आनंद लें। गर्वांवित हूं कि नई दिल्ली के प्रोपोगंडा का पाकिस्तान ने प्रतिउत्तर दिया। मोदी और साथी चाय का आंनद लें।

वीना के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग अलग अलग रूप में जमकर अपनी राय इस पर रख रहे हैं।

कुछ दिनों पहले वीना मलिक ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद लगातार बयान भड़काऊ होता जा रहा था। वीना मलिक ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि एक साथ चार ट्वीट किए थे। दो इंग्लिश और दो उर्दू में। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'भारत की सरकार ने लास्ट 47 दिन से कश्मीर में कम्यूनिकेशन कौ बंद किया हुआ, अब बस बहुत हुआ आप भी मानवीय अधिकार के लिए अब जागिए और कश्मीर के मामूल लोगों के लिए कुछ कीजिए। आवाज उठाइए।'

वहीं अपने एक और ट्वीट में वीना मलिक ने लिखा, 'मेरा नाम वीना है और मैं कश्मीर में हो रहे महिलाओं के प्रति अत्याचार के खिलाफ खड़ी हूं...आप भी इस ट्वीट को एडिट कीजिए इसमें अपना नाम लिखिए और रिप्लाई कीजिए।' बेसिकली इस ट्वीट से वीना मलिक ने एक मुहीम छेड़ी था। जिसमें इंडियन यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे थे। इतना ट्रोल होने के बाद भी वीना मलिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आती। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवीना मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?