लाइव न्यूज़ :

वीना मलिक ने 15 अगस्त को बताया काला दिवस, कहा- कश्मीर बनेगा पाकिस्तान-लोगों ने लगा दी क्लास

By मेघना वर्मा | Updated: August 15, 2019 12:29 IST

वीना मलिक के इस विवादित ट्वीट को पढ़कर लगातार लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवीना मलिक अक्सर ही अपने विवादित ट्वीट के लिए जानी जाती हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस और पीएम मोदी की लेकर एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है।

वीना मलिक पाकिस्तान की कुछ उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपने विवादित बयान को लेकर जानी जाती हैं। अक्सर ही अपने बयान को लेकर वह ट्रोल हो जाती हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी ट्वीट किया है जिसे लेकर फिर से वह चर्चा में हैं। 

दरअसल वीना मलिक ने रिसेंटली एक ट्वीट किया है। वीना मलिक ने अपने इस ट्वीट में भारत के स्वतंत्रता दिवस को ब्लैक डे बताया है। वीना ने ट्वीट कर लिखा,'विश्व में जो भी मोदी के भारत की नाजी विचारधारा के खिलाफ है, उसे कश्मीर के उन लोगों के साथ जरूर खड़ा होना चाहिए जो एथनिक क्लींजिंग (किसी खास भेदभाव के आधार पर लोगों को इलाके से जबर्दस्ती हटाया जाना या खत्म करना) के डर में जी रहे हैं। आप अपना डिस्पले इमेज #15thAugustBlackDay के तौर पर बदल लें।'

इसके साथ ही वीना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पाकिस्तान जिंदाबाद और कश्मीर बनेगा पाकिस्तान के नारे लगाते दिख रही हैं। इस वीडियो में वीना के साथ कई और लोग भी दिख रहे हैं। वहीं वीना के इस ट्वीट और उनके वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

वीना के इस ट्वीट को पढ़कर लगातार लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे। एक दूसरे शख्स ने लिखा- तुम्हारा ये सपना हमेशा सपना ही रहेगा। भारत के पैसे से तुम्हारा घर चलता है। याद है। भुक्कड़' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'वीना मुस्लिम का नाम खराब कर रही है। 

लोग वीना मलिक को शर्म करने को कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर उनके इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कश्मीर की चाहत रखोगी तो कराची भी ले लेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस