लाइव न्यूज़ :

Video: पीएम नरेंद्र मोदी की इस मुहीम का प्रचार करते नजर आए वरुण धवन, लोगों से की ये अपील

By मेघना वर्मा | Updated: September 20, 2019 12:56 IST

जल्द ही वरुण धवन फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी जमकर मेहनत कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण की नेक्सट फिल्म 'कुली नंबर वन' में वो सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे।वरुण धवन ने रिसेंटली अपनी फिल्म के सेट पर सिंगल यूज प्लास्टिक के यूज को नहीं इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

वरुण धवन बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं। अपनी एनर्जी और अपनी एक्टिंग से वरुण लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं वरुण धवन बीतें कई दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिल्मों पर बोलना हो या देश की स्थिती पर वरुण कभी पीछे नहीं हटते। अपनी फिल्म कुली नंबर 1 के सेटर से प्लास्टिक की बॉटल को हटाने के बाद वरुण धवन ने अब सरकार की एक और मुहीम का प्रचार करते नजर आए हैं। 

दरअसल वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। जिसमें वरुण धवन बारिश के पानी का संरक्षण करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन इस 55 सेकेंड के वीडियो में बोलते दिख रहे हैं, 'जब सोसायटी के बाहर नोटिस लगता है कि पानी जाने वाला है, तो कैसे हम बाल्टी में पानी जमा करके रखते हैं, सोचिए जब धरती पर पानी खत्म होगा तब क्या होगा। इसका नोटिस कोई नहीं देगा आपको इसलिए पानी को बताना बहुत जरूरी है हम सब के लिए...क्योंकि जल है तो कल है।'

वरुण धवन ने ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वरुण धवन ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'जल है तो कल है...' वरुण के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वरुण के इस ट्वीट पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये एक अच्छी पहल है वहीं एक यूजर ने लिखा बिल्कुल सही वरुण सर हम सब मिलकर कदम उठाएंगे। 

बता दें कुछ दिनों पहले पीएम मोदी की ही मुहीम सिंगल यूसेज ऑफ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की पहल पर वरुण धवन ने एक्शन लिया था। इस एक्शन के तहत उनकी अपकमिंग फिल्म कुली नंबर वन के सेट पर किसी भी तरह की सिंगल प्लास्टिक बॉटल्स का यूज नहीं किया जाएगा। वरुण धवन ने इस बात की जानकारी खुद दी थी जिसकी तारीफ खुद पीएम मोदी ने की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वरुण धवन फिल्म स्ट्रीट डांसल 3डी में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी जमकर मेहनत कर रही हैं। वहीं वरुण की नेक्सट फिल्म कुली नंबर वन में वो सारा अली खान के साथ दिखाई देंगे।

टॅग्स :वरुण धवननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?