लाइव न्यूज़ :

मूवी में डबल मीनिंग लैंग्वेज पर बोले अनीस बज्मी-किसी फिल्म को मनोरंजक बनाने का शॉर्टकट बन गया है द्विअर्थी भाषा का प्रयोग

By भाषा | Updated: October 25, 2019 16:44 IST

अनीस बज्मी ने बृहस्पतिवार को कहा कि द्विअर्थी भाषा और संवाद किसी फिल्म को मनोरंजक बनाने का शॉर्टकट बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनीस बज्मी ने कहा कि वह अपनी फिल्मों में ऐसे संवादों का इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि वे पारिवारिक फिल्में बनाते हैं।“पागलपंती” कॉमेडी फिल्म है जिसमें अनिल कपूर, जॉन इब्राहिम, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला हैं। 

“नो एंट्री” और “वेलकम” जैसी जबर्दस्त मनोरंजक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध निर्माता अनीस बज्मी ने बृहस्पतिवार को कहा कि द्विअर्थी भाषा और संवाद किसी फिल्म को मनोरंजक बनाने का शॉर्टकट बन गए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्मों में ऐसे संवादों का इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि वे पारिवारिक फिल्में बनाते हैं।

बज्मी ने अपनी आगामी फिल्म “पागलपंती” के प्रचार कार्यक्रम में कहा, “मैं अपनी फिल्मों में दोहरे अर्थों वाले संवाद नहीं लिखता। साथ ही मुझे उनसे भी कोई दिक्कत नहीं है जो अपनी फिल्मों में इसका प्रयोग करते हैं। मेरा मानना है कि आपका दिमाग कलात्मक है, अगर आप में लिखने का कौशल है, अगर आप कड़ी मेहनत करना चाहते हैं तो आपको ऐसे शॉर्टकट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा, “मैं अपने दिमाग में रखता हूं कि बच्चे क्या देखना चाहेंगे और क्या नहीं।” “पागलपंती” कॉमेडी फिल्म है जिसमें अनिल कपूर, जॉन इब्राहिम, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?