लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, मुंबई उत्तरी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2019 14:36 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला मातोंडकर को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

Open in App

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला मातोंडकर को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

अभिनेत्री उर्मिला आज बुधवार दोपहर कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में हैं और आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं हैं। 

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उर्मिला मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इस पर कोई मुहर नहीं लगी है।

पार्टी में शामिल होने के बाद वह मीडिया से भी रुबरु हुई।  वह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के साथ मीडिया के सामने आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह कांग्रेस का हिस्सा हो गई हैं मैं कहीं नहीं जाने वाली यहीं हूं। उर्मिला के पार्टी में शामिल होने के बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब देखना होगा कि पार्टी उनको किस टिकट से मैदान में उतारती है।

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकरलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्कीउर्मिला मातोंडकर क्यों दे रही पति को तलाक? सामने आई मोहसिन अख्तर मीर से अलग होने की वजह

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं मोहसिन अख्तर मीर? जिनसे शादी के 8 साल बाद तलाक ले रहीं उर्मिला मातोंडकर

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप