लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, मुंबई उत्तरी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 27, 2019 02:36 PM2019-03-27T14:36:27+5:302019-03-27T14:36:27+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला मातोंडकर को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

Urmila Matondkar joins Congress in presence of party President Rahul Gandhi | लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, मुंबई उत्तरी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, मुंबई उत्तरी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला मातोंडकर को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

अभिनेत्री उर्मिला आज बुधवार दोपहर कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में हैं और आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं हैं। 


अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उर्मिला मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इस पर कोई मुहर नहीं लगी है।

पार्टी में शामिल होने के बाद वह मीडिया से भी रुबरु हुई।  वह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के साथ मीडिया के सामने आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह कांग्रेस का हिस्सा हो गई हैं मैं कहीं नहीं जाने वाली यहीं हूं। उर्मिला के पार्टी में शामिल होने के बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब देखना होगा कि पार्टी उनको किस टिकट से मैदान में उतारती है।

Web Title: Urmila Matondkar joins Congress in presence of party President Rahul Gandhi